आष्टा के 5 व्यक्तियो की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजीटिव आई,
अभी तक कुल 1357 सेंपल जांच के लिए भेजे गए
सीहोर 02 जुलाई,2020
एमपी मीडिया पाइंट
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर डेहरिया व इछावर बीएमओ डा बीबी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आष्टा शहरी क्षेत्र के अलीपुर एरिया निवासी 5 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। पांचों व्यक्ति एक ही परिवार के हैं। पॉजीटिव आए व्यक्तियों में 2 पुरुष तथा 3 महिलाएं शामिल हैं। अन्य जिले के किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में परिवार के सदस्य आने की वजह से उनके कोरोना सैंपल जांच हेतु लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है।
पांचों ही व्यक्ति जिला चिकित्सालय स्थित ट्रूनेट मशीन से प्राप्त कोरोना जांच में पॉजीटिव आए हैं। गुरुवार को 30 सैंपल लिए गए हैं जिसमें से इछावर के 12, श्यामपुर के 4 तथा 14 सैंपल सीहोर के शामिल हैं। इस तरह से जिले में वर्तमान पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 9 हो गई है जिसमें आष्टा के 5, इछावर का 1 तथा सीहोर शहरी क्षेत्र के 3 पॉजीटिव व्यक्ति शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि 5 घोषित कंटेनमेंट एरिया है 4 कंटेनमेंट एरिया शहरी क्षेत्र सीहो में तथा 1 कंटेनमेंट एरिया इछावर शहरी क्षेत्र में है। 1 कंटेनमेंट एरिया आष्टा शहरी क्षेत्र के पॉजीटिव आए व्यक्तियों के निवास वाले एरिया को बनाने की कार्यवाही जारी है। जिले में 10 पॉजीटिव व्यक्ति स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं वे सभी स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं तथा 2 पॉजीटिव मरीजों की मृत्यु इंदौर तथा भोपाल में उपचार के दौरान हो चुकी है जिसमें एक महिला तथा एक पुरुष शामिल है दोनों ही मरीज किडनी के मरीज थे जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।
इछावर शहरी क्षेत्र के कंटेमेंट एरिया वार्ड नंबर 6 में आज दो सर्वे दलों द्वारा 25 घरों का सर्वे कर 103 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की गई। वहीं कंटेनमेंट एरिया वार्ड नंबर 4 रिमझिम ढाबा वाले क्षेत्र में 18 घरों का सर्वे कर 55 व्यक्तियों से स्वास्थ्य संबंधी फालोअप लिया गया वहीं वार्ड नंबर 27 सब्जी मंण्डी वाले कंटेनमेंट एरिया में 37 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 250 व्यक्तियों के स्वास्थ्य संबंधी फालोअप लिया गया। वार्ड नंबर 27 के बफर जोन में 67 घरों का सर्वे कर 261 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। कंटेनमेंट एरिया-2, सैकड़ाखेडी रोड वार्ड नंबर 4 में आज दो सर्वे दलों द्वारा 45 घरों का सर्वे कर घर-घर पहुंचकर 243 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया वहीं बफर एरिया में 65 घरों का सर्वे कर 278 व्यक्तियों से स्वास्थ्य संबंधी फालोअप लिया गया।
इधर वार्ड 13 गंज क्षेत्र में तीन सर्वे दलों द्वारा कंटेनमेंट एरिया में 94 घरों का सर्वे कर 347 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फालोअप लिया गया।

Post A Comment: