लाहोर, एमपी मीडिया पाइंट
बतादें कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक मिनी बस के ट्रेन से टकरा जाने के कारण 29 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर सिख श्रद्धालु थे। अधिकारियों ने बताया कि कराची से लाहौर जा रही शाह हुसैन एक्सप्रेस ने दोपहर डेढ़ बजे फर्रूकाबाद में एक मानव रहित क्रॉसिंग पर मिनी बस को टक्कर मार दी । यह घटना जहां हुई वह लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर है। इवैक्यू ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि हादसे में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई ।
मौके पर प्रशासन और राहत एवं बचावकर्मी पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के कराची में भी आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें करीब 5 लोगों की मौत हुई थी । पूरे मामले को बेहद सतर्कता के साथ लिया जा रहा है। फिलहाल पूरी जानकारी आना शेष है।

Post A Comment: