19 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई,
वर्तमान में कुल पॉजीटिव एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 174 पहुंची

सीहोर 31 अगस्त,2020एमपी मीडिया पाइंट 

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आज 19 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें सीहोर के 3 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जिनमें इंग्लिशपुरा, गंगा आश्रम, चाण्यक्पुरी के निवासी हैं, इछावर के 5 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जिनमें स्थानीय, आमलारामजीपुरा, दिवड़िया के निवासी हैं। आष्टा के 3 व्यक्ति जो कोठरी, जावर एवं मेहतवाड़ा के निवासी हैं। बुदनी से 7 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जो स्थानीय वार्ड नंबर 7 के निवासी हैं। नसरुल्लागंज के लाड़कुई से 1 तथा श्यामपुर के महोड़िया जीवापुर, गुडारिया एवं निपानिया कला से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।

 जिले में कोरोना पॉजीटिव/एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 174 है। आज 5 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 468 है। बुदनी के बकतरा निवासी 1 पुरुष तथा श्यामपुर अन्तर्गत सोंठी निवासी 1 महिला की उपचार के दौरान भोपाल में मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु संख्या 20 है। आज 535 व्‍यक्तियों के  सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। सीहोर शहरी क्षेत्र से आज  68 श्यामपुर के 125 आष्टा से 170 नसरूल्लागंज के 62 एवं बुदनी के 59 इछावर के 51 व्यक्तियों के कोरोना जांच हेतु सैम्पल लिए है।

आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है। सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।  जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 662 है जिसमें से 20 की मृत्यु हो चुकी है 468 स्वस्थ्‍ होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 174 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचार चल रहा है।  आज कुल 535 सैंपल जांच हेतु लिए गए। जिले से अब तक कुल 12599 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 9081 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है। आज 502 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। कुल 2797 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 59 है। जिले में कुल कंटेंमेंट एरिया 202 है जिनमें से 61 एक्टिव एवं 141 इनेक्टिव एरिया हैं। जिले में जो व्यक्ति होम क्वारंटाइन में है उनके निवास स्थान से सीधे संवाद हेतु जिला स्तरीय कोविड-19 काल सेंटर स्थापित किया गया है जिसका संपर्क नंबर.7247704181 है
Share To:

Post A Comment: