जिले में अब तक 1271.9 मि.मी. औसत वर्षा  


सीहोर 31 अगस्त,2020

एमपी मीडिया पाइंट 

गत वर्ष की तुलना मे सीहोर जिले मे बारिश का आंकड़ा लगभग बराबरी पर आ टिका है जबकि गत वर्ष की तुलना मे अभीतक इछावर मे 151 मिलीमीटर अधिक बारिश दर्ज की गई है।

जिले में आज 31 अगस्त, 2020 की प्रात:8 बजे समाप्त पिछले चौबीस घन्टों में 4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसे मिलाकर 1 जून से अभी तक जिले में 1271.9 मि.मी औसत बारिश रिकार्ड की जा चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 1073.4 मि.मी बारिश रिकार्ड की गई थी। अधीक्षक, भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घन्टों में सीहोर में 1.3, आष्टा में 7, जावर में 19, इछावर में 3, नसरुल्लागंज में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि श्यामपुर, बुदनी एवं रेहटी में वर्षा की स्थिति शून्य रही। आंकड़ों के मुताबिक जिले में अभी तक सीहोर में 1419.6, श्यामपुर में 872, आष्टा में 1184.6, जावर में 1039, इछावर में 1216, नसरुल्लागंज में 1178, बुदनी में 1491 एवं रेहटी में 1774.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में सीहोर में 1369, श्यामपुर में 1017, आष्टा में 1141, जावर में 720, इछावर में 1065, नसरुल्लागंज में 1176, बुधनी में 999 रेहटी में 1079.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
Share To:

Post A Comment: