अलविदा...प्रणव कुमार मुखर्जी 

जन्म: 11 दिसम्बर 1935  

  मृत्यु: 31 अगस्त 2020 



नई दिल्ली , एमपी मीडिया पाइंट 

भारत के तेरहवें राष्ट्रपति रह चुके हैं। 26 जनवरी 2019 को प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है! वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया। सीधे मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिपक्षी प्रत्याशी पी.ए. संगमा को हराया। उन्होंने 25 जुलाई 2012 को भारत के तेरहवें राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रणब मुखर्जी ने किताब 'द कोलिएशन ईयर्स: 1996-2012' लिखा है।

स्व. मुखर्जी ने अपने राजनीतिक कार्यकाल मे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर सेवाओं को जिस खूबसूरती के साथ अंजाम दिया वह अद्वितीय उदाहरण बन गया।
पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर राजनीति की तमाम बड़ी हस्तियों सहित उद्योगपतियों,सामाजिक-धार्मिक संगठनों से जुड़े नामचीन व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Share To:

Post A Comment: