आष्टा/दिनेश शर्मा
एमपी मीडिया पाइंट 

  राम मंदिर निर्माण को लेकर जब भी कार सेवाएं हुई है  उसमें आष्टा तहसील भी पीछे नही रही है  5 अगस्त के ऐतिहासिक दिन को इन कारसेवकों का भी  सम्मान किया गया ।इस कार्यक्रम की सूत्रधार नगर भाजपा रही ।

 500 साल के इंतजार के बाद 5 अगस्त 2020 को वह शुभ दिन आ ही गया जिसके इंतजार में कई पीडिया निकल गयी ।और आज हम इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने । अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के भूमि पूजन और आधारशिला कार्यक्रम के सम्पन्न होते ही जहाँ पूरे देश मे दिन में दशहरे जैसा माहौल रहा वही रात्रि समय मे दियो की जगमग ओर रंगीन लाइट से नहाए शहरों की अनुपम छटा अविस्मरणीय हो गयी ।  इस तरह का नजारा पूरे देश के  साथ साथ आष्टा शहर सहित पूरे गावो में भी देखने को मिली । जब अयोध्या में प्रधान मंत्री आधारशिला रख भूमि पूजन कर रहे थे , ठीक उसी समय आष्टा शहर के राममन्दिर  में एकत्रित शहरवासियों का भी उत्साह देखते ही बन रहा था  ।
इसी उत्साह पूर्ण माहौल में नगर भाजपा ने उन कारसेवकों का सम्मान भी किया जो अपनी जान हथेली पर रख  कानून के डंडे की परवाह किये बिना बिंदास उस समय अयोध्या गए जब लाखो कारसेवकों ने अयोध्या पहुच कर बाबरी विध्वंस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी ।
नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल शर्मा ओर महामंत्री विशाल चोरसिया के नेतृत्व में पूरी नगर भाजपा ने स्तानीय रामन्दिर में महाआरती ओर प्रसादी वितरण के बाद उन जांबाज कारसेवकों को शाल, साफा, पहनाकर पुष्प मालाओं से सम्मानित किया । गावो में भी मंदिरों में महा आरती जे साथ साथ सुंदर कांड के संगीत मय हो कर गाये  गए ।  इस तरह ग्रामीण क्षेत्रो में भी इस ऐतहासिक पल के सब साक्षी बने ।
Share To:

Post A Comment: