आज 6 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई,
वर्तमान में कुल पॉजीटिव एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 151
सीहोर 02 अगस्त,2020
एमपी मीडिया पाइंट
सीहोर जिले मे कोरोना अपने खेल दिखाने मे कोई कौर-कसर बाकी नहीं रख रहा, प्रतिदिन स्थान-स्थान से व्यक्ति संक्रमित पाए जा रहे हैं। आखिर कारण क्या!!
जो सीहोर जिला पूरे लाकडाउन के समय कोरोना से कोसों दूर रहा अब वही जिला उसके शिकंजे मे फंसता नजर आ रहा है। ताजा रिपोर्ट यह है कि
आज 6 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें सीहोर के इंग्लिशपुरा क्षेत्र से 2, इछावर के वार्ड नंबर 5 से 3 तथा श्यामपुर अन्तर्गत ग्राम सुआखेड़ी से 1 व्यक्ति शामिल है। जिले में वर्तमान में पॉजीटिव /एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 151 है। आज 23 व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है। डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों में सीहोर के 13, नसरूल्लागंज के 6 तथा इछावर के 4 व्यक्ति शामिल है। जिले में अब तक 130 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 11 कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
आज 17 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। जिसमें सीहोर के कुल 11 सैम्पल तथा इछावर के 6 सैम्पल शामिल है। आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है। सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता,आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 292 है जिसमें से 11 की मृत्यु हो चुकी है 130 स्वस्थ् होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 151 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। आज कुल 17 सैंपल जांच हेतु लिए गए। जिले से अब तक कुल 4919 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 4099 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है। आज 43 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 499 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 29 है।

Post A Comment: