शाजापुर, एमपी मीडिया पाइंट 

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मृत खाताधारकों के खातों से रूपये निकालकर गबन करने के मामले में आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त
न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शाजापुर  मनोज कुमार शर्मा द्वारा आरोपी मुन्नालाल सुनहरे पिता हल्का जी उम्र 50 वर्ष निवासी 178 अन्नपूर्णा नगर उज्जैन जिला उज्जैन का जमानत आवेदन पत्र निरस्त किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, प्रवर अधीक्षक डाकघर मालवा संभाग उज्जैन द्वारा  थाना प्रभारी सुंदरसी को एक आवेदन पत्र आरोपी मुन्ना लाल सुनहरे के विरुद्ध प्रस्तुत किया गया था।  थाना सुंदरसी पर आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख की गई थी। आरोपी द्वारा दिनांक 7 सितंबर 2016 से दिनांक 17 मार्च 2019 तक उप डाकपाल सुंदरसी लेखा कार्यालय शाजापुर प्रधान  डाकघर के पद पर कार्य करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के खाताधारक मृतक जमना बाई,  रतन सिंह, शंकर लाल , देव बाई व रत्ती बाई के खातों से उनकी मृत्यु के उपरांत पासबुक के रुपए निकाले। आरोपी ने बगैर पास बुक के फर्जी निकासी फार्म तैयार कर लोकसेवक होते हुए कूट रचना कर खाता धारकों के रुपए निकालकर निजी रूप से उपयोग कर गबन  किया गया है।
 प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी मुन्नालाल  व सह अभियुक्त हेमनाथ को  गिरफ्तार किया गया था।
राज्य की ओर से लोक अभियोजक शाजापुर एम एल शर्मा द्वारा वी सी के माध्यम से उपस्थित होकर जमानत आवेदन पर आपत्ति की गई।

-------------------

चंदन की लकडी चोरी के आरोपीगण का पुलिस रिमाण्‍ड स्‍वीकार

शाजापुर, एमपी मीडिया पाइंट 

जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय जेएमएफसी  महोदय शुजालपुर धीरज कुमार द्वारा आरोपीगण 1.कुतुबु‍द्दीन पिता सरदार खां उम्र 19 वर्ष, 2.आजाद खां उर्फ बुलुट पिता भूरे खां उम्र 24 वर्ष, निवासीगण खेडी मण्‍डलखाँ का दिनांक 10/08/2020 का पुलिस रिमाण्‍ड स्‍वीकार किया गया।

श्री संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्‍त जानकारी अनुसार दिनांक  07/08/2020 को सहा.उपनिरीक्षक रामचन्‍द्र धनगर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम खेडी मण्‍डलखॉं काकड घाटा पुलिया बल्‍डी रोड के पास मोटर साइकिल पर 02 लडके सफेद प्‍लास्टिक की बोरी में चंदन की लकडी के टुकडे चोरी कर ले जा रहे है। सूचना पर विश्‍वास कर हमराह फोर्स एवं साक्षीगण साजिद खां, संतोष को जीप में साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये स्‍थान पर पहुँचे । मोटर साइकिल पर 02 लडके एक प्‍लास्टिक की थैली लिये आते दिखे। जो पुलिस को देखकर मोटर साइकिल मोड कर भागने का प्रयास करने लगे।  उन्‍हें घेराबंदी करके पकडा। एक ने अपना नाम कुतुबु‍द्दीन और दूसरे ने आजाद खां उर्फ बुलुट होना बताया। एक थैली खोलकर देखी तो उसमें चंदन की लकडी के टुकडे मिले। दूसरी थैली खोलकर देखी तो 02 कुल्‍हाडी, 01 कुल्‍हाड़ा, लकडी में छेद करने वाली गिरमीट, 01 लोहे की कुदाली मिली। चंदन की लकडी के टुकडे कहाँ से लाये पूछने पर कभी कुछ कभी कुछ बताने लगे। लाइसेंस के बारें में पूछने पर कोई लाइसेंस नहीं होना बताया। मौके पर चंदन की लकडी का तराजू में तौल किया गया। आरोपीगण से चंदन की लकडी व उपकरण और मोटरसाइकिल जप्‍त किये और उन्‍हें गिरफ्तार कर थाने लाये। थाना शुजालपुर सिटी पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपीगण को आज दिनांक 08/08/2020 को न्‍यायालय में पेश कर  पुलिस रिमाण्‍ड मांगा गया। न्‍यायालय द्वारा दिनांक 10/08/2020 तक का पुलिस रिमाण्‍ड स्‍वीकार किया गया।
Share To:

Post A Comment: