258 स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 29 लाख की चक्रीय राशि के चैक वितरित,
198 समूह को 2 करोड 20 लाख का बैंक ऋण (बैंक लिंकेज) के लिए 2.35 राशि के चेक वितरित,
स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु ऋण वितरण शिविर में शामिल हुए मंत्री सखलेचा
कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला पंचायत सीईओ द्वारा जिले में स्व-सहायता समूह की जिले की प्रगति से अतिथियों को अवगत कराया गया। तत्पश्चात विधायक सुदेश राय द्वारा मप्र शासन एवं मुख्यमंत्री द्वारा जिले में दी गई इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में की स्थापना पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि वर्तामान में औद्योगिक क्षेत्र की 60 प्रतिशत भूमि विभिन्न कंपनियों को प्रदाय की जा चुकी है। जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष इछावर विधायक करण सिंह वर्मा द्वारा महिला स्व-सहायता समूह के सशक्तिकरण पर खुशी जाहिर करते हुए महिलाओं को ओर भी मदद का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा उपस्थित समूह की दीदीयों को कहा कि सीहोर में विभिन्न प्रकार के ट्रेनिंग सेंटर खुलवाए जायँगे जहां से महिलाएं ट्रेनिंग लेकर अपनी रुचि के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर पाएंगी। परिवार में महिला द्वारा कमाया गया धन बच्चों की पढ़ाई व घर को आर्थिक मज़बूती देने के काम आता है। आप सभी समूहों के माध्यम से लेन-देन के अलावा अब लघु उद्योगों की ओर बड़े इसके लिए मप्र सरकार आपकी हर संभव मदद करेगी। कार्यक्रम में 258 स्व- सहायता समूह की महिलाओं को 29 लाख की चक्रीय राशि 198 समूह को 2 करोड 20 लाख का बैंक ऋण (बैंक लिंकेज) तथा नाबार्ड के सहयोग से रूरल मार्ट की स्थापना के लिए 2.35 राशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में लगभग 300 स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
198 समूह को 2 करोड 20 लाख का बैंक ऋण (बैंक लिंकेज) के लिए 2.35 राशि के चेक वितरित,
स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु ऋण वितरण शिविर में शामिल हुए मंत्री सखलेचा
सीहोर 20 सितंबर,2020 एमपी मीडिया पाइंट
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला सीहोर एवं जिला प्रशासन के सहयोग से गरीब कल्याण सप्ताह अन्तर्गत राज्य स्तरीय स्व-सहायता समूह के सशक्तिकरण एवं ऋण वितरण शिविर का आयोजन रविवार को शासकीय खेलकूद संस्थान में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्राद्योगिकी विभाग मंत्री मध्यप्रदेश शासन ओमप्रकाश सखलेचा उपस्थित रहे,वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राजस्वमंत्री एवं इछावर विधायक करण सिंह वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में विधायक सीहोर श्री सुदेश राय, आष्टा विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अमिता अरोरा, रवि मालवीय मौजूद थे। साथ ही कलेक्टर अजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शशीन्द्र चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हर्ष सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम दिनेश बरफा के सहयोग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला पंचायत सीईओ द्वारा जिले में स्व-सहायता समूह की जिले की प्रगति से अतिथियों को अवगत कराया गया। तत्पश्चात विधायक सुदेश राय द्वारा मप्र शासन एवं मुख्यमंत्री द्वारा जिले में दी गई इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में की स्थापना पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि वर्तामान में औद्योगिक क्षेत्र की 60 प्रतिशत भूमि विभिन्न कंपनियों को प्रदाय की जा चुकी है। जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष इछावर विधायक करण सिंह वर्मा द्वारा महिला स्व-सहायता समूह के सशक्तिकरण पर खुशी जाहिर करते हुए महिलाओं को ओर भी मदद का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा उपस्थित समूह की दीदीयों को कहा कि सीहोर में विभिन्न प्रकार के ट्रेनिंग सेंटर खुलवाए जायँगे जहां से महिलाएं ट्रेनिंग लेकर अपनी रुचि के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर पाएंगी। परिवार में महिला द्वारा कमाया गया धन बच्चों की पढ़ाई व घर को आर्थिक मज़बूती देने के काम आता है। आप सभी समूहों के माध्यम से लेन-देन के अलावा अब लघु उद्योगों की ओर बड़े इसके लिए मप्र सरकार आपकी हर संभव मदद करेगी। कार्यक्रम में 258 स्व- सहायता समूह की महिलाओं को 29 लाख की चक्रीय राशि 198 समूह को 2 करोड 20 लाख का बैंक ऋण (बैंक लिंकेज) तथा नाबार्ड के सहयोग से रूरल मार्ट की स्थापना के लिए 2.35 राशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में लगभग 300 स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

Post A Comment: