सीहोर- गुड न्यूज़ 

------------------
एमपी  शिशेन्द्र चौहान की अनोखी पहल,
कोरोना काल मे ब्लड की कमी को देखते हुए एमपी शिशेन्द्र चौहान ने स्टाफ़ कर्मियों के साथ किया ब्लड डोनेट

सीहोर 20 सितंबर,2020 एमपी मीडिया पाइंट 


कोरोना संक्रमण के चलते ब्लड बैंक में रक्त के आभाव को देखते हुए आज रविवार को  एसपी शिशेन्द्र चौहान ने अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ रक्तदान कर अनोखी पहल की है।
इस वक्त देश कोविड-19 वैश्विक बीमारी से जंग लड़ रहा है गंभीर कोरोना पोजिटिव व्यक्तियों को रक्त की आवश्यकता के चलते ब्लड बैंकों में रक्त की कमी आने लगी,जागरूकता के आभाव में एवं कोरोना संक्रमण के चलते रक्तदाता भी ब्लड डोनेट करने से कतराने लगे, ऐसी विषम परिस्थिति में ब्लड बैंक में रक्त का अभाव होने लगा जिससे मरीजो को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए सीहोर एमपी एसएस चौहान ने आज ब्लड डोनेट कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।उन्होंने युवाओं से अपील के माध्यम से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जो भी 50 वर्ष से कम के लोग हैं, स्वस्थ हैं, वह वर्ष में एक बार ब्लड डोनेट अवश्य करें;

एमपी शिशेन्द्र चौहान ने अपनी ओर से एक अनोखी पहल कर नगर के युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का कार्य करने के साथ ही ब्लड के कमी को दूर करने की दिशा के सार्थक  प्रयास किया। पुलिस कप्तान के इस अभिनव प्रयास की आज जिलेभर चर्चा रही।
Share To:

Post A Comment: