Home
Unlabelled
सीहोर: भाजपा के उत्साही कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान..,, मंत्री सखलेचा पहुंचे शिविर मे
भाजपा नगर मंडल के 70 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान,
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
भाजपा सीहोर मंडल के 70 सेवाभावी समर्पित कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को गीता भवन में जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक के सहयोग से जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्राद्योगिकी विभाग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा की सीहोर में सभी तरह के उद्योग लगाने के लिए युवाओं को पूरा सहयोग दिया जाएगा। विधायक सुदेश राय ने कहा की माननीय मंत्री के पिता के द्वारा सीहेार में पेयजल योजना लेकर तत्कालीन समय में जनहितैशी कार्य किया गया था बड़ती आवादी के साथ शहर में पानी का संकट गर्मियों में प्रति वर्ष होता है। इस समस्या के निराकरण के लिए हम प्रयासरत है। उन्होने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुरोध पर नर्मदा लिंक परियोजना शहर के लिए स्वीकृत की है जिस का कार्य भी शुरू हो गया है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री सखलेचा और विधायक श्री राय के द्वारा गीता भवन परिसर में पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष सीताराम यादव, राजकुमार गुप्ता राजेश राठौर, कमलेश कटारे आदि भाजपा नेता कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Back To Top
Post A Comment: