गोवंश को क्रुरतापूर्वक परिवहन करने वाले आरोपी को जेल भेजा...
शाजापुर,एमपी मीडिया पाइंट
सहायक जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे ने बताया कि , न्यायालय जेएमएफसी शुजालपुर द्वारा गोवंश को क्रुरतापुर्वक परिवहन करने वाले आरोपी मोहित पिता कैलाश मालवीय उम्र 19 वर्ष निवासी अलिसर खेडा थाना सलसलाई का जेल वारंट बनाकर उसे दिनांक 05/09/2020 को उपजेल शुजालपुर भेजा गया।दिनांक 04/09/2020 को शुजालपुर सिटी थाना प्रभारी टी.आर. पटेल द्वारा मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए पचोर रोड उगली जोड शुजालपुर पर एक लोडिंग पिकअप के अंदर गाय के केड़े 9 नग क्रुरतापूर्वक ठूंस ठूंसकर भरे हुए मिले। आरोपी मोहित ने बताया कि, उक्त कैड़े ब्यावरा के आगे जंगल मे से पकड़कर रस्सियों से बांधकर गाड़ी मे भरकर वध करने के लिए धुलिया ले जा रहे थे । मौके पर एएसआई आर.सी. धनगर द्वारा आरेापी मोहित से गाय के कैड़े और पिकअप वाहन जप्त कर जप्ती पंचनामा बनाया तथा आरोपी को गिरफतार किया।


Post A Comment: