सोयाबीन की खराब फसलें का किया सर्वे,
इछावर तहसील के अाधा दर्जन पंचायतों मे किया गया सर्वे,
किसानों ने सर्वे दल को बताया कि जो सोयाबीन फसल दिखाई दे रही वह भी बांझ हो गई...
आज उसीआदेश के परिपालन मे ग्राम पंचायत ब्रिजिशनगर, फांगिया,गुराड़ी, कनेरिया पंचायतों के पटवारीे हल्के मे सर्वे कार्य किया गया।
सर्वेदल को किसानों ने बताया कि भारी बारिश और कीटों के कारण फसल को नुकसान तो हुआ ही लेकिन अब सोयाबीन फसल मे बांझ होने की समस्या सामने आ रही है। फसल पूरी तरह चौपट हो गई है और पूरा दृश्य आपके सामने है। कृपया ईमानदारी से सर्वे रिपोर्ट शासन तक पहुंचाएं ताकि वास्तविक मुआवजा राशि किसानों को मिल सके ताकि अगली फसल बुवाई को लेकिन लेकर वह फिर खेतों मे हिम्मत से उतर सकें।
इछावर तहसील के अाधा दर्जन पंचायतों मे किया गया सर्वे,
किसानों ने सर्वे दल को बताया कि जो सोयाबीन फसल दिखाई दे रही वह भी बांझ हो गई...
इछावर/ फांगिया एमपी मीडिया पाइंट
इस वर्ष क्षेत्र में भारी वर्षा हुई जिसके कारण सोयाबीन की खड़ी फसल खेतों में नष्ट हो गई और प्राकृतिक बीमारी पीले पत्ते होने के कारण भी सोयाबीन की खड़ी फसल खेतों में नष्ट हो गई जिस का मुआवजा और बीमा दिलाने को लेकर क्षेत्र के किसानों ने एसडीएम, तहसीलदार, कलेक्टर, को मुख्यमंत्री के नाम झापन सौंपा था। मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर ने एरिया के हिसाब से सोयाबीन की खड़ी फसल खेतों में जो नष्ट हुई है उसके सर्वे के लिए टीम गठित की है उस टीम में हल्का पटवारी, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक, ग्रामसेवक, ग्राम के सरपंच को टीम में लेकर सर्वेदल का गठन किया है। जिला कलेक्टर के आदेश में टीम को बोला गया है की अपने एरिया में जो सोयाबीन की खड़ी फसल भारी वर्षा और प्राकृतिक बीमारियों से जो नष्ट हुई है उसकी सही जांच रिपोर्ट सौंपें।आज उसीआदेश के परिपालन मे ग्राम पंचायत ब्रिजिशनगर, फांगिया,गुराड़ी, कनेरिया पंचायतों के पटवारीे हल्के मे सर्वे कार्य किया गया।
सर्वेदल को किसानों ने बताया कि भारी बारिश और कीटों के कारण फसल को नुकसान तो हुआ ही लेकिन अब सोयाबीन फसल मे बांझ होने की समस्या सामने आ रही है। फसल पूरी तरह चौपट हो गई है और पूरा दृश्य आपके सामने है। कृपया ईमानदारी से सर्वे रिपोर्ट शासन तक पहुंचाएं ताकि वास्तविक मुआवजा राशि किसानों को मिल सके ताकि अगली फसल बुवाई को लेकिन लेकर वह फिर खेतों मे हिम्मत से उतर सकें।

Post A Comment: