थाना- जावर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

आष्टा: एमपी मीडिया पाइंट 

40 पैटी अवैध शराब जप्त
पुलिस अधीक्षक शशिन्द्र सिह चौहान द्वारा क्षेत्र में बढती अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन कि रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर समीर यादव एवं एस.डी.ओ.पी. आष्टा मोहन सारवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर निरीक्षक मदन इवने को निर्देश दिये थे ।
जावर पुलिस नें कार्यवाही करते हुए  दिनाँक 06.09.2020 को अवैध रूप से रखी शराब ले जा रहे स्कार्पियो वाहन जिस पर रजिस्ट्रेशन नम्बर MP09GD0009 पीछे गेट पर लिखा है को घेराबन्दी कर पकडने का प्रयास कर उक्त वाहन में रखी कुल 40 पेटी  , 352.8 लीटर देशी प्लेन मदिरा किमती करीबन 1,37,200 रूपये एवं स्कार्पियो गाडी MP09GD0009 कीमती करीबन 5,00,000 रूपये के जप्त करने में सफलता हासिल की है । 

 दिनांक  06/09/2020 को रात्रि करीबन 04 बजे थाना प्रभारी थाना जावर द्वारा उनि उपेन्द्र पाराशर को सूचना दिया की मुखबीर से सुचना मिली है कि भोपाल से इंदौर तरफ एक सफेद रंग की स्कार्पियो अवैध रूप से शराब लेकर जा रही है जिस पर रजिस्ट्रेशन नम्बर MP09GD0009 पीछे गेट पर लिखा है हम लोग खडी जोड से इसके पीछे लगे हुये है, मैने 100 डायल मे लगे बल व दौलतपुर घाटी पर लगे उनि नवलसिह बघेल व थाने से उनि कृष्णा मण्डलोई को घेराबंदी के लिये अलर्ट कर दिया है तुम भी अपना बल लेकर मेहतवाडा तरफ से गाडी को रोको फिर मैने कानवाई ड्यूटी मे लगे मेहतवाडा वाहन के चालक आर 238 सीताराम व सै 300 मागीलाल को बुलाया और चौकी  मेहतवाडा से सै 330 जगदिश व मेहतवाडा गस्त मे लगे आर 640 शिवम को हमराह लेकर घेरा बंदी की तो एक सफेद रंग की स्कार्पियो मेहतवाडा से तेज गति से निकली जिसका पीछा थाना प्रभारी जावर , उनि उपेन्द्र , उनि कृष्णा मण्डलोई ने किया। पुलिस के द्धारा घेराबंदी करने पर उक्त स्कार्पियो का चालक अपनी गाडी को बिलपान रोड के मोड मे कच्ची जगह से ले जा रहा था कि उक्त स्कार्पियो गाडी कीचड मे फसने से पुलिस को देखकर मोके पर स्कार्पियो वाहन  को छोडकर व अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया । उक्त कार्यवाही के दौरान स्कार्पियो वाहन नम्बर MP09GD0009 में रखी 352.8 लीटर देशी प्लेन मदिरा व स्कारपियो वाहन किमती करीबन 6,37,200 रूपये जप्त करने में सफलता हासिल की है तथा अज्ञात आरोपी के विरूद्द थाना जावर में अप क्र 313/20 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजाबद्ध किया गया है ।
Share To:

Post A Comment: