वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सागौन के करीब 40 गुल्ले व मिनी ट्रक आयशर जब्त
नादान (इछावर)
नफीस खान,एमपी मीडिया पाइंट
बुधवार दोपहर को इछावर रेंज स्थित नादान के जंगल से इमारती सागौन की लकड़ी जब्त करने मे वन विभाग को सफलता प्राप्त हुई है। पहले तो जंगल से पेड़ काटकर बकायदा लकड़ी के गुल्ले बनाए गए और फिर उसका अवैध परिवहन किया जा रहा था।
लोगों ने सूचना वन विभाग नादान मे पदस्थ नाकेदार अशोक गौर को दी बाद मे सबरेंज बोरदी कला के डिप्टी रेंजर पीएस बडेरा भी मौके पर पहुंचे। जैसे-तेसे जेसीबी मशीन की मदद और ट्रेक्टर-ट्राली से टोचन करते हुए ट्रक को बाहर निकाला गया।
अंतिम तक जब ट्रक स्टार्ट नहीं हो पाया तो उसे ट्रेक्टर से टोचन कर इछावर रेंज लाया जा रहा है। साथ ही ट्रक से सागौन निकालकर ट्रेक्टर-ट्राली मे शिफ्ट की गई हैं। उसे भी इछावर लाया जा रहा है।
वन परिक्षेत्राधिकारी इछावर राजकुमार शिवहरे , डिप्टी रेंजर पीएस वडेरा ने बताया कि सागौन की 40 नग गुल्ले व आयशर ट्रक जब्त किए गए हैं। फरार सागौन माफियाओं की घेराबंदी कर तलाश शुरु कर दी गई है। जब्त की गई लकड़ी व ट्रक का मूल्यांकन अभी शेष है।
नादान (इछावर)
नफीस खान,एमपी मीडिया पाइंट
बुधवार दोपहर को इछावर रेंज स्थित नादान के जंगल से इमारती सागौन की लकड़ी जब्त करने मे वन विभाग को सफलता प्राप्त हुई है। पहले तो जंगल से पेड़ काटकर बकायदा लकड़ी के गुल्ले बनाए गए और फिर उसका अवैध परिवहन किया जा रहा था।
जानकारी अनुसार इत्फाखन मिनी ट्रक आयशर रास्ते मे ही खप गया जिसे निकालने का आरोपियों द्वारा प्रयास किया गया, लेकिन जब नहीं निकल पाया तो आरोपीगण ट्रक की बैट्री व अन्य महत्वपूर्ण पार्टस् निकालकर भाग खड़े हुए।
अंतिम तक जब ट्रक स्टार्ट नहीं हो पाया तो उसे ट्रेक्टर से टोचन कर इछावर रेंज लाया जा रहा है। साथ ही ट्रक से सागौन निकालकर ट्रेक्टर-ट्राली मे शिफ्ट की गई हैं। उसे भी इछावर लाया जा रहा है।
वन परिक्षेत्राधिकारी इछावर राजकुमार शिवहरे , डिप्टी रेंजर पीएस वडेरा ने बताया कि सागौन की 40 नग गुल्ले व आयशर ट्रक जब्त किए गए हैं। फरार सागौन माफियाओं की घेराबंदी कर तलाश शुरु कर दी गई है। जब्त की गई लकड़ी व ट्रक का मूल्यांकन अभी शेष है।

Post A Comment: