सुबेदार राजेश कुमार शहीद
होशियारपुर(पंजाब):
पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन रोज़मर्रा किया जा रहा है। इस गोलीबारी का जवाब देते हुए ज़िला होशियारपुर के मुकेरियां के रहने वाले सूबेदार राजेश कुमार शहीद हो गए।
जानकारी अनुसार उप-मंडल मुकेरियां होशियारपुर के गाँव कलीचपुर के सूबेदार राजेश कुमार पुत्र राम चंद 41 वर्ष के थे। आज सुबह सेक्टर राजौरी जम्मू-कश्मीर इलाके में पाकिस्तान के साथ हुई क्रास फायरिंग में बहादुरी दिखाते हुए भारत माता के लिए शहीद हो गए।
जानकारी अनुसार शहीद राजेश कुमार को पेट और गले में गोलियां लगी थी। शहीद का मृतक शव सेना द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ गाँव में लायाजा रहा है।
जैसे ही सूबेदार राजेश कुमार के शहीद होने की सूचना गांव में मिली तो शोक की लहर दौड़ गई,जबकि शहीद की माता रोशनी देवी, पत्नी अनीता देवी पिता राम चंद और पारिवारिक सदस्य नम: आंखों से उनको याद कर रहे है। शहीद की 13 वर्षीय लड़की और 11 वर्ष का लड़का जतीन का भी रो -रो कर बुरा हाल है। बता दें कि शहीद राजेश कुमार 1996 में 60 आर. टी. यूनिट अटैलरी में भर्ती हुए थे।


Post A Comment: