नाम के अनुरुप काम नहीं है सज्जन सिंह का,झूट बाोलते हैं कांग्रेसी,
सीहोर जिले मे एक किसान और एक अन्य किसान पुत्र की मौत अन्य वजाहों के चलते हुई -पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
सीहोर जिले मे पिछले दिनों जिन दो किसानों-किसान पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है उनके परिजनों से मैं खुद मिला हूँ जिससे जाहिर होता है कि उन्होंने आत्महत्या अन्य कारणों के चलते की है। मुआवजा या बिगड़ी सोयाबीन इसमे कारण नहीं हैं, उक्त बात पूर्व राजस्व मंत्री एवं इछावर विधायक करण सिंह वर्मा ने कही। वह सोमवार दोपहर मृतक किसान पुत्र के परिजनों को सांत्वना देने इछावर पहुंचे थे।
इस दौरान श्री वर्मा मीडिया से भी रुबरु हुए, उन्होंने कहा कि झूठ बोलना और लोगों को भ्रमित करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उनका तो क्या!!उनका नाम भले ही सज्जन सिंह हो मगर काम सज्जन नहीं है।
वर्मा ने स्पष्ट कहा कि गुन्डाई बर्दाश्त नहीं होगी चाहे वह कोई भी क्यों न हो।
इस अवसर पर तहसीलदार फातमा, नायब तहसीलदार डाली रायकवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराणा, भाजपा मंडल इछावर अध्यक्ष पप्पू नागर भी मौजूद थे।


Post A Comment: