न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज, भारत का 31 वर्ष बाद क्लीन 

पांच मैचों की टी 20 सीरीज में अपनी क्लीन स्वीप हार का बदला वन डे सीरीज में विराट सेना का क्लीन स्वीप करते हुए ले लिया। इस सीरीज में भारत की नई ओपनर जोड़ी पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने अपनी कोई छाप नहीं छोड़ी। साथ ही गेंदबाजी में वो धार देखने को नहीं मिली जिसके लिए भारतीय टीम जानी जाती है। पहले वन डे मेच में गेंदबाजों द्वारा पहाड़ से दिखने वाले 347 रनों के लक्ष्य का बचाव भी नहीं किया जा सका। दूसरे मैच में बल्लेबाजी की वह गहराई नजर नहीं आई जो भारतीय क्रिकेट टीम की मजबूती कहलाती है। 
तीसरे और आखिरी वन डे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के शतक (112) और श्रेयस अय्यर (62) के अर्धशतक की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट पर 296 रन बनाए। इन दोनों के अलावा पृथ्वी शॉ ने 40 और मनीष पांडे ने 42 रन की पारी खेली।  कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया ।
 जवाब में जब न्यूजीलैंड की टीम उतरी तो निकल्स और गप्टिल ने शानदार शुरुआत की।  दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया। इसके बाद ग्रैंडहोम ने अर्धशतक जड़ा। जिसकी बदोलत न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल कर 3-0 से सीरीज जीत ली है।

 अब भारत का नाम भी जुड़ा 


न्यूजीलैंड टीम ने वनडे में अब तक 5 टीमों का अपने घर पर खेलते हुए क्लीन स्वीप किया था। साल 2018 में पाकिस्तान की टीम को मिली 5-0 की हार शामिल है। वहीं 2017 और 2019 में बांग्लादेश की टीम का भी न्यूजीलैंड ने क्लीन स्वीप किया था। साल 2018 में वेस्टइंडीज जबकि 2019 में श्रीलंका की टीम को भी न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया था। अब इस सूची में भारत का नाम भी 3-0 से हारने वाली छठी टीम के रूप में जुड़ गया है। 


31 साल बाद भारत का क्लीन स्वीप 


साल 1989 में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी बार वनडे सीरीज में ऐसी शर्मनाक हार मिली थी। टीम इंडिया इस दौरे पर एक भी वनडे मैच नहीं जीत पाई थी। इससे पहले घर पर खेलते हुए भी भारतीय टीम को वेस्टइंडीज ने 5-0 से हराया था। वहीं साल 2006 में भी भारत की टीम साउथ अफ्रीका से बिना कोई वनडे जीते वापस लौटी थी। 5 मैचों की सीरीज का एक मैच बारिश से धुल गया था जबकि बाकी के 4 मुकाबले में भारत को हार मिली थी। 
Share To:

Post A Comment: