29 व्‍यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई, वहीं जिले मे फिर दो व्यक्ति कोरोना के कारण काल के गाल मे समा गए,

मृतकों की संख्या पहुंची 36 पर,

वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 285 है।


सीहोर 05 अक्टूबर ,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

 स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आज सोमवार को 29 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई। बुरी खबर यह कि आज फिर जिले मे दो व्यक्ति कोरोना का कारण काल के गाल मे समा गए। जिले मे अब मृतकों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।

सीहोर नगर से 12 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति हाउसिंग बोर्ड, नरेन्द्र नगर, कस्बा, बडियाखेड़, इंदिरा कॉलोन, गल्ला मं‍डि, चाण्क्यपुर, गुलजारी का बगीचा, गंज, पुलिस लाईन के निवासी हैं।

 नसरुल्लागंज के चौरसाखेड़ी एवं ग्राम इमलाड़ा से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 

आष्टा से 4 व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं जो मालविय नगर, निपानिया कला, वार्ड नंबर 17, राठौर मंदिर, टिटोरिया, के निवासी हैं।

 इछावर के धमन्दा, मुआड़ा, रामनगर, गोलूखेड़ी, कालापीपल जागीर से 1-1 व्यक्ति क रिपोर्ट पॉजिटिव मिल है।  


 बुदनी के वार्ड नंबर 9, 10, देवगाव, रेहटी के वार्ड नंबर 2 से 1-1 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। श्यामपुर के उलझावन से 1 व्यक्ति पॉजिटव आया है। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 285 हो गई है। आज 30 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले में रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1330 हो गई है।

 2 व्यक्तियों के उपचार के दौरान मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है मृतकों में इछावर के रामनगर निवासी एक 70 साल कि संक्रमित महिला की सीहोर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उक्त महिला को 3 अक्टूबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उपचार के लिए लाया गया था।

 सीहोर निवासी एक 59 साल के व्याक्ति को 19 सितंबर को संक्रमित पाए जाने पर उपचार के लिए भोपाल के एक निजि अस्पताल में ले जाया गया था जहां  उसकी मृत्यु हो गई। जिले संक्रमण से मृतकों की संख्या 36 हो गई है।

Share To:

Post A Comment: