विभिन्न त्योहारो को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
नवरात्रि, दशहरा, मोहर्रम व दीपावली त्योहारों को लेकर इछावर ब्लॉक परिसर में हुई शांति समिति की बैठक। इसमें शांति सदभाव एवं कोरोना गाइडलाइन के हिसाब से त्योहार मनाया जाने की अपील की गई।
इछावर एसडीएम ब्रजेश सक्सेना ने कब क्या त्योहार पर गतिविधियां होंगी। इसकी जानकारी ली। साथ ही इसमें होने वाली असुविधाओं को पूछकर दूर करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान एसडीएम ब्रजेश सक्सेना, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा,नगर परिषद सीएमओ योगेश कुमार राठी,टीआई उषा मारवी,तहसीलदार जि़या फातिमा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराणा सहित सभी विभाग के साथ नगर के लोग शामिल हुए।


Post A Comment: