जुआ खेलते धराए 6 व्यक्ति 


इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 


ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाते 6 व्यक्तियों को इछावर पुलिस ने ग्राम जमोनिया हटेसिंह से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 4 हजार 995 रुपये भी बरामद किए गए।

टीआई अरविंद कुमरे ने बताया कि सोमवार को थाना इछावर पुलिस ने पुलिस अधिक्षक सीहोर द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत ग्राम जमोनिया हटेसिह में आरोपी (1) राम चरण मालवीय उम्र  35 साल  (2) अजब सिंह उम्र 25 साल (3) मुकेश वर्मा उम्र 40 साल (4) सतीश मालवीय उम्र 21 साल   (5) ईशवर सिंह उम्र 21 साल  (6) अर्जुन सिंह उम्र 20 साल सभी निवासी ग्राम जमोनिया हटेसिह को जुआ खेलते घेराबंदी कर पकड़ा जिनके पास से 52 ताश पत्ते एवं 4495/- रुपये नगद जप्त किये गए कार्यवाही में प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश मालवीय,सैनिक विक्रम,श्रीराम, छगन, रुपसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Share To:

Post A Comment: