साहब! महीनों खड़ी होगी गाड़ी तो हो जायँगे बर्बाद
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
रेत कारोबारियों और परिवहनकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सीहोर में एकत्रित होकर खनिज अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सीहोर, भोपाल, देवास और इंदौर के रेत कारोबारी अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहाँ उन्होंने खनिज अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान को रेत परिवहन में आ रही समस्याओं और नियम विरुद्ध कार्यवाही की जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंपा। बताया कि जिले में रेत परिवहन को लेकर साफ नियमावली न होने के कारण छोटे व्यापारी पर जबरदस्ती कार्यवाही की जा रही है। पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से रेत वाहनों पर अंडरलोड और रॉयल्टी होने के बावजूद भी कार्यवाही की जा रही है। मनमानी कार्यवाही से रेत रेत परिवहन करने वालो को बहुत नुकसान हो रहा है।वाहन को भी रोककर महीनों खड़ा किया जा रहा है ऐसे में हमारे लिए जीवन यापन करना बड़ा ही कठिन हो गया है। रेत परिवहनकर्ताओं ने अपनी समस्याओं के निराकरण की गुहार कलेक्टर के समक्ष भी उठाई है। खास बात यह है माईनिंग कार्रवाई ना करते हुए राजस्व, पुलिस विभाग सबसे ज्यादा रेत कारोबारियों पर कार्रवाई कर रहे हैं रेत ठेकेदारों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है अवैध उत्खनन लगातार माईनिंग विभाग की मिलीभगत से ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है लेकिन उन पर कार्रवाई करने की बजाए हम ट्रक संचालकों पर कार्रवाई कर रहे हैं जो सरासर मनमानी है।----------------
यह बोले अधिकारी
नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है , निर्दोषों पर नहीं की जाएगी कार्रवाई
गणेशशंकर मिश्रा
कलेक्टर, सीहोर


Post A Comment: