अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन,
योजनाओं का लाभ नहीं मिलपाने की ग्रामीणों द्वारा शिकायत,
अधिकारियों ने लगाई संबंधित कर्मचारियों को फटकार                                 



इछावर/फांगिया,  एमपी मीडिया पाइंट 

 ब्लाक के ग्राम कनेरिया मे शासन के अनुसूचित जाति जनजाति कार्य विभाग द्वारा मंगलवार को अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया जिसमे कनेरिया सहित आसपास गांवों के भी ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल एवं विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी मे कई ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं का समूचित लाभ नहीं मिल पाने की बात कही।अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संबोधित कर्मचारियों को जमकर फटकार भी लगाई।

इछावर जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कनेरिया में मंगलवार को योजनाओं का लाभ दिलवाने और योजनाओं की जानकारी देने को लेकर ग्राम पंचायत कनेरिया में शिविर लगाया गया प्रशासनिक निर्देशानुसार शिविर में ग्राम कनेरिया, रामगढ़, जामुन छापरी, लोटिया, आदि ग्राम के लोग पहुंचे। शिविर में ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए कहा कि हमे योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं दी जाती और कई तरह की योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास, समग्र स्वच्छता अभियान शौचालय, उज्जवला,  राशन कार्ड, सामग्र आईडी पात्रता पर्ची, राशनसामग्री आदि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया 
पंचायत के माध्यम से जो लाभ मिलना चाहिए था वह हमलोगों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं को जिला पंचायत सीईओ अरुण कुमार विश्वकर्मा ने गंभीरतापूर्वक लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई और पात्र लोगों को पूरी पारदर्शिता के सांथ योजनाओं का लाभ दिए जाने की बात कही। शिविर में जिला पंचायत सीईओ अरुण कुमार विश्वकर्मा,जनपद सीईओ डीएन पटेल, तहसीलदार आरएस मारावी,  खाद्य निरीक्षक रेशमा भामोर,  जनपद समन्वयक प्रआयो अरुण मुकाती,अनिल सेन,
बीएमओ डा अंकित चांडक, एई विद्युत विभाग अंकित विमल,बीईओ एमएस नेटी, विधायक करण सिंह वर्मा,पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल,कांग्रेस नेता रविप्रताप सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एंव गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: