प्रकाश कुशवाहा, निवासी शिवाजी कालोनी इछावर  
    गोपाल शर्मा, रहवासी शिवाजी कालोनी इछावर      

इछावर,एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर नगर की शिवाजी कॉलोनी में लीकेज पाइप रास्ते के ऊपर आ गया है। और घरों में जाने वाली पाइप लाईन रास्ते के ऊपर निकल आई है जिससे आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है टूटे जीआई पाइप मे उलझकर दो पहिया वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
कॉलोनी निवासी सचिन कबाड़ी, मानव मुकाती, बृजमोहन चंद्रवंशी,दुर्गेश परमार,रवि मेवाडा, प्रकाश पुष्पद, सूरज वर्मा,नरेंद्र वर्मा आदि ने बताया कि शिवाजी कॉलोनी मे लोगों के घरों की ओर आने वाले रास्ते के ऊपर घरों में जाने वाले नलों के जीआई पाइप रास्ते के ऊपर निकल आए हैं, जिसके कारण दुर्घटनाओं का डर बना रहता है, रात के टाइम तो उखड़े पाइप दिखाई नहीं देते जिसके कारण यातायात में मे भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
नगरपंचायत वालों को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अबतक समस्या यथावत बनी हुई है।
Share To:

Post A Comment: