पुलिस के हत्थे चड़े फरार सात 52 वीर,
चार दिन से फरार थे जुए के आरोपी
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
गत 10 मार्च को इछावर पुलिस ने ढाबलामाता रोड किनारे सुने स्थान पर दबिश डालते हुए 3 जुआरियों को गिरफ्तार कर ताश के 52 पत्तों सहित 6320 रुपये नगद जब्त किए थे। मौके पर अजय यादव पिता हीरालाल यादव निवासी गंज सीहोर,भैयालाल पिता अमरसिंह राठौर निवासी राठौर मोहल्ला सीहोर एवं अनीस अख्तर खां निवासी पीली मस्जिद सीहोर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की थी लेकिन सात आरोपी पवन पिता यशवंत मुकाती निवासी मुकातीपुरा इछावर,भूरा उर्फ लखन पिता रमेशचन्द्र वर्मा निवासी डागुरपुरा इछावर, महेन्द्र पिता मनपाल जाटव निवासी फरेला कालोनी सीहोर, बेनीप्रसाद पिता सतीश डोहर निवासी डोहर मोहल्ला सीहोर, सम्मी उर्फ धीरज पिता महेंद्र कौशल निवासी लूुनिया मोहल्ला सीहोर, सरवर खान पिता अब्दुल खान निवासी पीली मस्जिद सीहोर, फरार हो गए थे जिन्हें आज गुरुवार को पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय मे पेश किया जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई मे इछावर थाना टीआई अरविंद कुमरे,उप निरीक्षक एके रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुरेखा पंवार,रमेश मांझी,चरणसिंह,विक्रमसिंह,रामसिंह की भूमिका सराहनीय रही।


Post A Comment: