इछावर अस्पताल की व्यवस्था देख आश्चर्यचकित हुआ निरीक्षण दल,
कार्यों से प्रभावित हो बीएमओ को दिया अन्य प्रदेश के मोटिवेशन का न्योता

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट   

बुधवार को नेशनल रिसर्च सेंटर कंसल्टेंट डा हिमांशु भूषण मय टीम निरीक्षण करने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इछावर पहुंचे उनके सांथ संयुक्त संचालक क्वालिटी डा पंकज शुक्ला भी थे।

निरीक्षण दल ने ई-अस्पताल,ओटी लेबर रुम,पैथोलॉजी,मिटिंग हाल,इमरजेंसी वार्ड आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।
इसके अलावा जनभागीदारी से हुए निर्माण कार्यों, ओपीडी कोड की सराहना की।
निरीक्षण दल प्रमुख हिमांशु भूषण इछावर अस्पताल की व्यवस्था देख इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने बीएमओ डा बीबी शर्मा को न केवल बधाई दी बल्कि यह भी कहा कि आप तैयार रहे, इछावर बीएमओ को अब  मोटिवेशन के लिए आगे अन्य राज्यों मे भी भेजा जा सकता है। अभिप्रेरणा के लिए आप उपर्युक्त व्यक्ति हैं।
Share To:

Post A Comment: