आज भक्तों को चार रूपों में दर्शन देंगे भगवान महाकाल
उज्जैन, एमपी मीडिया पाइंट
सोमवार को श्रावण मास की चौथी सवारी पर भक्तों को भगवान महाकाल के चार रूपों में दर्शन होंगे। राजाधिराज चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, गरुड़ पर शिव तांडव, नंदी पर उमा-महेश तथा हाथी पर मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से राजा की सवारी शुरू होगी।
आज श्री महाकाल सेवा समिति चिंतामण गणेश द्वारा चिंतामण गणेश मंदिर के लिए आने वाले श्रध्दालुओं की सेवा की जाएगी। श्रध्दालुओं को निःशुल्क विश्रामगृह प्रसाधन फलाहार चाय व आरओ पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
श्रावण मास की अंतिम सवारी में बाबा महाकाल के भक्त देशभक्ति के रंग में भी नजर आएंगे। स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पहले निकलने वाली इस सवारी के लिए राजा की पालकी को भी केसरिया श्वेत और हरे रंग के फूलों से सजाया जाएगा। श्रद्धालु हाथ में तिरंगा लिए शामिल होंगे।
कलेक्टर ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों की पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक लेकर महाकाल की चौथी सवारी एवं ईदुज्जुहा पर्व होने के कारण आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Post A Comment: