22 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त,
आरोपी गिरफ्तार, बगैर नम्बर की बाइक से लेजा रहा था शराब
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
पुलिस ने बुधवार को इछावर-सीहोर हाईवे पर अवैध रुप से परिवहन की जा रही देशी मदिरा व बगैर नम्बर की बाइक समेत आरोपी को गिरफ्तार किया।
जानकारी देते हुए इछावर टीआई अरविंद कुमरे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा इक्तला मिली थी कि किसी बाइक से सीहोर-इछावर हाईवे पर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए चुनिंदा पाइंटों पर चेकिंग का जाल बिछाया। तभी सीहोर से इछावर के बीच भाऊँखेड़ी जोड़ पर पूरा मामला उस वक्त ट्रेस हो गया जब बगैर नम्बर की बजाज सीडी 100 बाइक की तलाशी ली गई। बाइक पर सफेद रंग की बोरी बंधी थी जिसके अंदर सफेद देशी शराब के 125 क्वार्टर रखे थे जिन्हें जब्त किया गया। सांथ ही आरोपी मिथुन पिता हड़मतसिंह कंजर उम्र-28 निवासी ग्राम गुलाना डेरा पंपापुर थाना सलसलाई जिला शाजापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से बगैर नम्बर की बाइक भी जब्त की गई।
जब्त किए गए शराब के 125 क्वार्टर की कीमत 22 हजार 700 रुपये है। पुलिस की इस कार्रवाई मे थाना प्रभारी अरविंद कुमरे के सांथ प्रधान आरक्षक सुरेखा पंवार,आरक्षक चरणसिंह,हरभजनसिंह,देवराज दांगी एवं विक्रमसिंह भी शामिल थे। उक्त कार्रवाई से प्रभावित होकर, पुलिस जवानों की हौसलाफजाई के दृष्टिगत पुलिस कप्तान एसएस मिश्रा ने इछावर पुलिस को इनाम देने की घोषणा की है।



Post A Comment: