दो बारात के बीच चले लात,घूंसे, लाठियां,
रात साढ़े बाराह बजे के बाद ग्राम खेजड़ा मे मचा गदर,
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर तहसील के ग्राम खेजड़ा मे देर रात करीब 12:30 बजे दो बारात के लोगों के बीच झगड़ा भड़क गया जिसमे दोनों पक्षों के बीच जमकर लात,घूंसे और लाठियां चलने के समाचार हैं।
जानकारी अनुसार ग्राम खेजड़ा मे लखनलाल हरिजन के घर दो बेटियों का विवाह था। जिसमे एक बारात झागरिया तहसील सीहोर से और दूसरी बारात ग्राम देहरिया मुकाती तहसील इछावर से आई हुई थी।
दोनों बारातें करीब शाम 6 बजे खेजड़ा लग गई थी। रात को दोनों बारात के दूल्हों के प्रोसेशन भी अच्छे से निकल गए। बाद मे एक सांथ भोजन-प्रसादी का दौर शुरु हुआ तभी दोनों गांव के बारातियों के बीच कुछ कहासुनी हो गई, विवाद बड़ता चला गया जो हाथापाई मे तब्दील हो गया।दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस झगड़े मे जमकर लात,घूंसे,लाठियां भी चली जिसमे कुछ लोगों को चोटें भी आई।
हालांकि लोगों ने बीच-बचाव कर फिलहाल मामला थोड़ा शांत तो किया है लेकिन मौके पर अभी भी तूतू-मैमै का दौर जारी है जानकारी अनुसार लोगों द्वारा घटना से 100 डायल को अवगत कराया है।
अपडेट- रात 2:00 बजे
सूचना के बाद इछावर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तबतक झागरिया गांव वाले बाराती मौके से दुल्हे सहित भाग चुके थे। घराती लखन के परिजनों ने बारात की बस (वाहन) को रोके रखा था। दुल्हन शादीघर पर ही थी। देहरिया मुकाती गांव वाली बारात के मांगलिक कार्य शुरु हो गए थे। पुलिस ने पूरे मामले मे अपनी पूछताछ को जारी रखा है। फिलहाल बस के कंडक्टर , ड्राइवर बस लेजाने को लेकर प्रयारत दिखाई दे रहे लेकिन नतीजा अबतक कुछ नहीं निकल पाया है। झगड़े मे खेजड़ा गांव के चौकीदार के बड़े भाई को भी चोटें आई हैं जो बारातियों को भोजन परोस रहा था।


Post A Comment: