जन्मोत्सव पर पालकी में निकले अंजनी के लाल 
लहराया बजरंग बली के नाम का 51 फीट झंडा 
कोतवाली चौराहा पर झंडा समितियों को हुआ समागम 
रामभक्त हनुमान के जन्मोत्सव पर शहर में  निकाला विशाल  झंडा समागम चल समारोह, 

सीहेार, एमपी मीडिया पाइंट  

हनुमान जन्मोत्सव झंडा समागम समिति एवं अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद द्वारा पारपंरिक रूप से शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। समिति के द्वारा चल समारोह को भव्य रूप प्रदान किया गया। शहर के अलग अलग क्षेत्रों के मंदिरों से झंडा समितियों अपने क्षेत्र से झंडा लेकर टोली के रूप में कोतवाली चौराहा पर एकत्रित हुई। कोतवाली चौराहा से विशाल झंडा समागम चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में पालकी में विराजित बाल रूप हनुमान जी की प्रतिमा  और विशाल झंडा श्रद्धालुओं के आकर्षण केंद्र बना रहा। 

चल समारोह शहर कोतवाली चौराहा से पान चौराहा, अटल चौराहा, तहसील चौराहा तिलक पार्क होते हुए कस्बा हनुमान फाटक पहुंचा। हनुमान फाटक पर महा आरती एवं प्रासादी का वितरण किया गया। चल समारोह में विशेष रूप से बनाया गया  51 फीट का झंडा, झांकियां, बेडबाजे, ढोल नगाड़े तासे और रथ पर राम दरबार मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहा।  चल समारोह में पारंपरिक रूप से भजन मंडलियां  संगीतय भजनों की प्रस्तुतियां दी गई जिस से शहर का सुबह से हीं माहौल भक्ति मय हो गया। चल समारोह में हनुमान जन्मोत्सव झंडा समागम समिति एवं अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के पदाधिकारी मुख्य रूप से अतुल काका, अर्जुन राठौर शंकर ठाकुर, मनोज आर्य, ज्ञान सिंह बघेल, प्रदीप सक्सेना, प्रकाश परमार, मनीष मेवाड़ा, मुकेश परमार, मोहन राठौर नवीन आर्य, अनुराग राठौर, नवीन राठौर राहुल राठौर, सतीष चौरसिया, अजय बड़े भाई, नकुल परमार, मनोज विश्वकर्मा, चीनू भाई पम्मी मेवाड़ा, मित्रा सेलू राठौर, बंटू राठौर राकेश शर्मा सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। आयोजन समिति के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
Share To:

Post A Comment: