नन्हे बच्चों को थमाए मतदाता जागरुकता अभियान के बेनर,
ग्राम पंचायत गादिया मे हुआ सिर उतार कार्यक्रम

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट

चुनाव आयोग के निर्देशन और आदेशों का पालन जमीनी स्तर पर किस कदर सिर से उतारा जा रहा इसका एक उदाहरण सोमवार को इछावर ब्लाक की ग्राम पंचायत गादिया मे उस वक्त देखने को मिला जब लापरवाहीपूर्वक पंचायत सेक्रेटरी ने स्कूल के मासूम बच्चों को मतदाता जागरुकता के बैनर पकड़ाकर रैली निकलवा दी। तपती दोपहर मे नन्हे बच्चे परेशान होते रहे और बताने को पंचायत ने अपनी जिम्मेदारी सिर से उतार ली।

जानकारी अनुसार इछावर ब्लाक मे मतदाता जागरुकता अभियान के तहत विभिन्न आयोजन चल रहे हैं। सोमवार को ग्राम पंचायत गादिया और उससे संबद्ध गांव डूंडालावा मे मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया जिसमे चुनाव आयोग के निर्देशन और आदेशों को पंचायत द्वारा सिर से उतारते हुए नन्हे बच्चों को को तपती धूप मे बैनर थमा दिए गए और रैली निकाली गई। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत गादिया मे पदस्थ सचिव सुनील जाट की हमेशा मनमानी चलती है वह मुख्यालय पर नहीं रहते यदाकदा ही पंचायत मे आते हैं और शासन के कामों के प्रति लापरवाही बरतते रहते हैं आज का आयोजन इसबात का प्रमाण है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के यदि आयोजन सिर से उतारे जाते रहेंगे तो मतदाताओं को जागरुक करने का शासकीय प्रयास निरर्थक ही साबित होगा।
Share To:

Post A Comment: