कंटेनर पलटने से एक व्यक्ति की मौत



 

इछावर,   एमपी मीडिया पाइंट  

इछावर-नसरुल्लागंज हाइवे के नादान घाट पर गुरुवार को  गैस से भरा कंटेनर पलटने से उसमे सवार दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कंटेनर नंबर HR 55 N 2376 नसरुल्लागंज से इछावर की ओर आ रहा था तभी तड़के अचानक पलट गया जिसमे सवार ड्राइवर की कंटेनर मे दबने के कारण मौत हो गई। गौरतलब है कि आरंभ मे दो व्यक्ति के मौत की आशंका जताई जा रही थी।

मृतक को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। मृतक शिनाख्त की शिनाख्त ग्राम रुपादाखेडी तहसील,जिला गुना निवासी महेंद्र पिता चम्पालाल के रुप मे हुई।
शव को निकालने के लिए प्रशासन को घंटों मशक्कत करना पड़ी, अत्याधुनिक संसाधन जुटाना पड़े, इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे पर एहतियातन वाहनों की आवाजाही दोनों तरफ सर रोक दी गई क्योंकि कंटेनर मे ज्वलनशील गैस भरी हुई थी।
---------------------

आग से फिर एक मकान खाक

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट  

क्षेत्र मे आग से नुकसान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हर दो-तीन दिन के अंतराल मे आग से भारी नुकसान के समाचार मिल रहे हैं।

उमरखाल मे 14 अप्रैल को लगी आग की राख ठंडी भी नहीं हो सकी थी कि गुरुवार करीब सवा ग्यारह बजे बोरदीकलां निवासी सोभालसिंह पिता भागीरथ मालवीय के मकान मे अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे उसका कच्चा मकान और गृहस्थी का सामान, पशुचारा जलकर राख हो गया। आग ने पड़ोसी गजराजसिंह पिता रामप्रसाद के मकान को भी चपेट मे ले लिया था लेकिन ग्रामीणों की मदद से उसपर समय रहते काबू पा लिया गया।
Share To:

Post A Comment: