विश्व वसुन्धरा दिवस
------------------------
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
वसुन्धरा को सहजना और वसुन्धरा कुटुम्बकम के भाव जागृत रखना प्रत्येक मानव का धर्म है अनगिनत पक्षी हमसे बहुत कुछ कह रहे हैं बस हमारे लिए उनकी भाषा समझना अब जरुरी हो गया है।उक्त बात बीईओ एमएस नेटी ने कही,वह सोमवार को विश्व वसुन्धरा दिवस के अवसर पर शा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल इछावर मे आयोजित कार्यक्रम दौरान बोल रहे थे।
उन्होने कहा कि पक्षियों की रक्षा और सेवा हमारा कर्तव्य है हमे अपने इस कर्तव्य को ईमानदारी से निभाना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने कहा कि पक्षियों की भूमिका हमारे लिए सदैव भविष्यवक्ता की रही है वह हमारे मित्र हैं ऐसे मे उनका पूरा-पूरा ध्यान रखना भी हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है। गर्मी के मौसम मे परिंदों के लिए कुंडों मे पानी अवश्य रखें इस पुण्यकार्य का महत्व शास्त्रों मे भी वर्णित है।
सोमवार को विश्व वसूंधरा दिवस के आयोजन अवसर पर शा कन्या उमावि इछावर की छात्राओं ने नगर मे रैली निकालकर आमजन को जागरुक किया। इस अवसर पर पक्षियों के लिए पानी के पात्र स्कूल की और से छात्राओं को वितरित किये गये एवं निबंध,भाषण, स्लोगन व चित्रकला का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को पुरूस्कार प्रदान किये गये। संचालन शिक्षक शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया। आभार श्रीमति छांया गुप्ता द्वारा प्रकट किया गया इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं।




Post A Comment: