इछावर ,31 मई 2019                               एमपी मीडिया पाइंट 

धार्मिक इतिहास के इछावर तहसील में 2 जून को पहली बार एक सांथ एक समय मे 50 ग्रामों के 2100 घरों में एक सांथ गायत्री यज्ञ संपन्न होगा।

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आगामी 2 जून को इछावर नगर सहित क्षेत्र के 50 ग्रामों के 2100 घरों से अधिक में प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे के मध्य ग्रह- ग्रह गायत्री यज्ञ संपन्न होगा।
 बड़े ही सौभाग्य की बात है कि मातृशक्ति, श्रद्धांजलि, नवसृजन महापुरुश्चरण चरण 9 वर्षीय साधना के अंतर्गत ग्रह -ग्रह गायत्री यज्ञ ग्रह ग्रह गायत्री उपासना में आज एक साथ अलग-अलग घरों में एक ही समय राष्ट्रीय स्तर पर 2 करोड़ 40 लाख घरों में कार्यक्रम संपन्न होंगे ।इस पावन यज्ञ द्वारा वायुमंडल एवं प्रकृति का शोधन करने के लिए संसार में सुख शांति लाने के लिए कलह-क्लेश को दूर करने के लिए भारतीय धर्म में यज्ञ सबसे बड़ी चीज है ।यज्ञ से बड़ा पुण्य एवं परोपकार नहीं हो सकता ।इस महाप्रयाण दिवस पर व्यक्ति परिवार समाज और राष्ट्र में छाई विकृतियां तथा मुढ मान्यताओं के निवारण एवं मानव मात्र में श्रेष्ठताओ के संवर्धन तथा बढ़ते हुए अनाचार दुराचार, भ्रष्टाचार ,अलगाववाद ,
आतंकवाद आदि विसंगति हमें प्रतिदिन खोखला बना रही है ।राष्ट्र को सुखी समृद्ध एवं विश्व का धर्मगुरु बनाने हेतु 2 करोड़ से ज्यादा घरों में यज्ञ उपासना एवं यज्ञ का अध्यात्मिक प्रयोग में भागीदार बन कर राष्ट्र को सुखी व  समृद्ध बनाने में यज्ञ आहुति अवश्य दें ।
इस हेतु समिति की ओर से देव स्थापना चित्र एवं हवन सामग्री निशुल्क दी जा रही है ।हवन की किताब एवं मोबाइल द्वारा यूट्यूब पर भी सहयोग ले सकते हैं। मिशन के राष्ट्रीय कार्यक्रम में  क्षेत्र के सभी  परिजन  दिन-रात कार्य कर रहे हैं । ग्राम बरखेड़ा कुर्मी  के  प्रज्ञा पीठ  के सदस्यों द्वारा  ग्राम के  संपूर्ण  240 घरों में  
ग्रह -ग्रह  यज्ञ का  संकल्प लिया  एवं  ग्राम के  सभी वर्गों के  घरों में  सामग्री  वितरित कर दी गई ।
उपरोक्त जानकारी गायत्री परिवार के महेश विजयवर्गीय,उदय सिंह ठाकुर,चंपालाल वर्मा ,महेंद्र सिंह ठाकुर तथा परिवाजक संतोष शर्मा द्वारा दी गई।
Share To:

Post A Comment: