मानव शरीर का मिला कंकाल
नरसिंहगढ़/बड़ोदिया तालाब
एमपी मीडिया पॉइंट
राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ नजदीक धलधला माता मंदिर के पास के पास पहाड़ी पर मंगलवार शाम नर कंकाल बरामद हुआ।इसके बाद थाना पीएयू पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल कब्जे में लेकर उसे फॉरेंसिक लैब जांच को भेजा, ताकि पता चल सके कि वो पुरुष का है या महिला का।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर कुछ लोग बकरी चराने गए हुए थे चरवाहों ने आगे जाकर पहाड़ी पत्थरों में देखा तो वहां पूरा मानव कंकाल पड़ा था। जिसे देखते ही वह पहले तो घबरा गये फिर दो तीन लोगों को इकट्ठा कर लिया। उन्होंने कुछ देर बाद पुलिस को सूचना दी। फिर पीएयू पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी एचएस लाडिया ने बताया कि मानव कंकाल पुरुष का है और उसके पास से हमें काले रंग की शर्ट और हरे रंग की चड्डी और लाल रंग की स्लीपर चप्पल बरामद हुई है और धीरे-धीरे सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी!

Post A Comment: