उज्जैन,  एमपी मीडिया पाइंट 

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में आज तड़के एक कार व बस की भीषण भिड़ंत में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कायथा पुलिस ने बताया कि जिले की मक्सी रोड पर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार सुबह छह बजे बस व कार की आमने-सामने की टक्कर से एक ही परिवार के पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

अन्य तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मोहम्मद जुनैद शाह (30), रेशमा (27), रज्जो बी (24), जेबा (11), जाहिर (09) और जाहिद (32) के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि यह सभी जिले के तराना निवासी हैं। सभी अजमेर (राजस्थान) से लौट रहे थे।
Share To:

Post A Comment: