एपीसी बैठक 11 जून को भोपाल में-
कलेक्टर ने ली रबी की समीक्षा एवं खरीफ की तैयारियों संबंधी बैठक
सीहोर 08 जून,2019
एमपी मीडिया पाइंट
शनिवार को कलेक्टर अजय गुप्ता द्वारा रबी की समीक्षा एवं खरीफ की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक ली गई। बैठक में 11 जून को भोपाल में होने वाली एपीसी बैठक हेतु विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली एवं कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि श्री अवनीश चतुर्वेदी से जिले में पैदा होने वाली विभिन्न फसलों एवं उनके रकबे की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अन्य अधिकारियों से भी चर्चा की। बैठक में उपसंचालक कृषि विभाग, डीएसओ, प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, सीएमसीसीवी, सीएम एनएम, मैनेजर मार्कफेड, सहायक संचालक मतस्य, पशुपालन एवं चिकित्सा विभाग के उपसंचालक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक
कलेक्टर अजय गुप्ता ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व से लंबित राजस्व प्रकरणों का निपटारा जल्द ही किया जाए।
------------------
कलेक्टर ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों एवं नगरीय निकाय सीएमओ की बैठक ली
सीहोर 08 जून,2019
एमपी मीडिया पाइंट
शनिवार को कलेक्टर श्री अजय गुप्ता ने जिले समस्त विभाग प्रमुखों एवं नगरीय निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अरुण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देशित किया कि कोर्ट के मामले देखने के लिए ओआईसी से नीचे का अधिकारी नियुक्त रहेगा। कोर्ट के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यदि लापरवाही पाई गई तो उस पर तुरंत नियमानुसार कोर्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पेयजल की कमी (खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में) को दूर करने के लिए कोई कसर बाकी न छोड़ें। पीएचई विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी नवीन बोर किये जा रहे हैं उनमें चार दिन में मोटर डल जाना चाहिए जिससे ग्रामीणों का जल संकट दूर किया जा सके। कलेक्टर ने नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास के टारगेट एवं लक्ष्यपूर्ति की जानकारी ली एवं संतुष्टि व्यक्त की। फूड ऑफिसर से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की जानकारी ली एवं लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग से कितने आंगनवाड़ी केन्द्र निजी भवनों में संचालित किये जा रहे हैं के संबंध में जानकारी लेते हुए कुछ आंगनवाड़ी केन्द्रों को आदर्श केन्द्र बनाने के भी निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने पीआईयू, पीडब्लूडी, पीएमजीएसवाई द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली एवं बिजली विभाग की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। आदिम जाति कल्याण विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि होस्टल में रह रहे बच्चे किसी भी प्रकार की देय सुविधाओं से वंचित न रहें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

Post A Comment: