टिटहरी ने दिये चारअंडे, होगी चार माह बारिश, किसानों ने लगाया अनुमान . . होगी बल्ले-बल्ले

 हुकुमसिंह मेवाड़ा,  फांगिया (इछावर)

 जून माह मे मानसून के पूर्व एक झल्ले ने अच्छी बारिश की उम्मीद जगा दी है हालांकि एक झल्ले के बाद मानसून की बेरुखी देखने को मिल रही है। लोग गर्मी से हलाकान हैं लेकिन दूसरी तरफ अब भरगर्मी और तपती दोपहर में कई जगह पर टिटहरी के अंडे से किसान बारिश का अनुमान लगा रहे हैं। भविष्य को लेकर किसानों की आस जाग्रत है क्योंकि इस बार भी टिटहरी ने वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले चारअंडे दिए है जिसको लेकर किसान का कहना है की इस वर्ष 4 माह तक अच्छी बारिश होगी। 


एक तरफ जहां ज्योतिष शास्त्री मौसम विज्ञान के आंकड़े के आधार पर मौसम की  भविष्यवाणी करते है वही प्राकृतिक जीव जंतु भी भविष्य की सूचना देने में पीछे नहीं है।  लोकमान्यता अनुसार टिटहरी का अंडे देना बारिश के लिहाज से शुभ संकेत माना जाता है ग्रामीण मानते है की टिटहरी जितने अंडे देती है उतने ही माह बारिश होती है। टिटहरी एक एेसा पक्षी होता है जो गर्मी के दिनों में मानसून आने से पहले अंडे देता है जिससे किसान यह अंदाज लगा लेते हैं की मानसून किस प्रकार का रहेगा। साल में किसान बारिश होने और नहीं होने का अंदाजा टिटहरी से लगाते है वर्ष के शुरू होने से पहले गर्मी में ही यह पक्षी अंडे देता है जिससे किसान बारिश का अंदाजा लगा लेता है यह अंदाजा काफी हद तक सटीक भी बैठता है हर साल की तरह इस साल भी टिटहरी ने कई जगह चार अंडे रखकर चार माह बारिश होने का संकेत दिया है। यदि किसानों का यह अनुमान सही निकला तो दोनों खरीफ और रबी फसल मे किसानों की बल्ले-बल्ले रहेगी,बाजार गुलजार रहेंगे व लोगों को जलसंकट से छुटकारा मिल सकेगा।
Share To:

Post A Comment: