- मई में बिकी मात्र 62371 मोटरसाइकिल 

नई दिल्ली (ईएमएस)। मोटरसाइ‎किल ‎निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की ‎बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस साल मई माह में रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की बिक्री में 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अगर पिछले साल की तुलना करें तो साल 2018 की मई माह में 74,697 मोटरसाइकिल बिकी थी। रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की ‎बिक्री मार्च 2019 में 20 प्रतिशत की दर से गिरी थी, जबकि अप्रैल 2019 में इसमें 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। अगर घरेलू स्तर पर बात करें तो पिछले साल की तुलना में इस साल 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने मई 2018 में 72,510 मोटरसाइकिल बेची। वहीं रॉयल एनफील्ड ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मई माह में 2160 मोटरसाइकिल की बिक्री की, जो कि पिछले साल की तुलना में एक प्रतिशत कम है। रॉयल एनफील्ड ने मई 2019 में अपनी करीब 7000 बुलेट मोटरसाइकिल को कैलिपर ब्रेट में दिक्कत की वजह से वापस बुलाया था।
Share To:

Post A Comment: