तेंदुए ने किया गाय का शिकार,
इछावर तहसील के ग्राम ब्रिजिशनगर का मामला,
ग्रामीणों ने खदेड़ा तेंदुए को
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
तहसील के ग्राम ब्रिजिशनगर मे तेंदुए ने गांव के अंदर घुसकर गाय का शिकार किया।
ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे तेंदुआ पंचायत भवन ब्रिजिशनगर के नजदीक पहुंचा और वहां गाय पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को तो खदेड़ दिया लेकिन हमले मे घायल गाय ने आखिर मे दम तोड़ दिया।
गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों से ग्राम ब्रिजिशनगर,फांगिया,मुआड़ा,सेमलीजदीद,नादान से सटे जंगल मे तेंदुए का आतंक जारी है। वह ढाबलामाता,मुवाड़ा,फांगिया गांव मे घुसकर कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। यह पहला अवसर है जब उसने ग्राम ब्रिजिशनगर के अंदर आकर पंचायत भवन मे मवेशी को शिकार बनाया।

Post A Comment: