देर रात सीहोर पुलिस ने घेराबंदी कर रिकॉर्ड 34 जुआरियों को दबोचा

सीहोर पुलिस की 30 सदस्य टीम ने जुआ पर की बड़ी कार्यवाही,4 लाख 60 हजार रुपये और 27 मोटरसाइकिल की जब्त,
सीहोर, इछावर,शुजालपुर सहित आष्टा के निवासी है जुआरी


सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 


इंदौर भोपाल बायपास मार्ग पर मॉडल स्कूल के पीछे समीप चल रहे जुए की फड पर सीहोर पुलिस ने रविवार देर रात को  दबिश दी और रिकॉर्ड 34 जुआरियों को धरदबोचा। पुलिस ने बड़ी चतुराई से जुआरियों की धेराबंदी की, जिससे कोई भी जुआरी पुलिस को  चकमा नहीं दे पाया। सभी जुआरियों का पुलिस ने धर दबोचा और कोतवाली थाने में ले जाकर मामला दर्ज किया ।

पुलिस ने जुआरियों के पास से 4 लाख 60  हजार रुपए और 27 मोटरसाइकिल भी जब्त की। जानकारी अनुसार एसपी एसएस चौहान के निर्देश पर एक स्पेशल टीम बनाई गई और इंदौर भोपाल बायपास मार्ग पर मॉडल स्कूल के पीछे जुआ चल रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान ने तत्काल टीम का गठन कर दबिश दी। इस जुए पर दबिश देने के लिए पुलिस ने 30 सदस्यों की टीम बनाई जिसमे मुख्य रूप से इस स्पेशल टीम की कमान श्यामपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह कुलस्ते को सौपी गई थी । थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह कुलस्ते के नेतृत्व में बिलकिसगंज थाना प्रभारी केके शुक्ला ,एसआई विनीता विश्वकर्मा, एसआई पुष्पेंद्र यादव के के साथ पुलिस लाइन के 20 जवानों शामिल कर देर रात दबिश दी। पुलिस ने पूरे इलाके को चारों और से घेर लिया । पुलिस को देख जुआरियों के होश उड़ गए और भागने का प्रयास करने लगे । लेकिन चारों तरह पुलिस देख जुआरी भागने में असफल रहे। सभी के खिलाफ भादवि की धारा 151 व जुआं एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। बताया जा रहा है कि उक्त क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जुआ संचालित हो रहा था, जिसमें शहर व आसपास के शहरों के कई जुआरी खेल रहे थे। इस पूरी कार्यवाही में इस स्पेशल टीम के प्राभारी श्यामपुर टीआई नरेंद्र कुलस्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।ज्ञात रहे नरेंद्र कुलस्ते पूर्व में भी श्यामपुर में जुए पर बड़ी कार्यवाही कर चुके है ।

यह हैं 52 वीरों के जादूगर, (अधिकृत प्रेस नोट की WA पर प्राप्त हुबहू कापी)



Share To:

Post A Comment: