बैंक आफ महाराष्ट्र का कमाल,
बैंक ब्रिजिशनगर मे और खोल दिया एटीएम इछावर मे,
36 गांव के 15 हजार ग्राहक हो रहे परेशान,
हुकुम सिंह मेवाड़ा, ब्रिजिशनगर( इछावर )
एमपी मीडिया पाइंट
केंद्र सरकार उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाओं का दावा कर रही है लेकिन राष्ट्रीयकृत बैंक ग्राहकों को कितनी सुविधाएं मुहैया करा पा रहे हैं इसकी एक बानगी मप्र के सीहोर जिला स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र की ब्रिजिशनगर शाखा हैं इस बैक से संबंधित ग्राहक पिछले पाँच सालों से परेशान है क्योंकि बैंक की लापरवाही के चलते उक्त शाखा का एटीएम काउंटर 15 किलोमीटर दूर इछावर मे खोल दिया गया है। ऐसा नहीं कि ग्रामीणों ने कभी बैंक के उच्चाधिकारियों को इस समस्या से अवगत नहीं कराया बल्कि एसडीएम को भी कई बार आवेदन दिया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला ब्रजमोहन राठौर,रामसिंह वर्मा, ज्ञानसिंह राठौर ब्रिजिशनगर,सजन मेवाड़ा,भागीरथ पटेल,प्रेम मालवीय फांगिया,रमेश वारेला बावड़ियाचोर,राधेश्याम कनेरिया,रामस्वरूप बामनिया,अरुण कुमार,भंवरजी मालवीय आदि ने बताया कि ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले ही बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा ब्रिजिशनगर के प्रबंधक को लिखित मे आवेदन देते हुए ब्रिजिशनगर का एटीएम काउंटर इछावर से स्थानांतरित करने की मांग की थी लेकिन उन्होंने भी पूर्व प्रबंधकों की तरह कह दिया कि आपका आवेदन बैंक के हेड आफिस तक पहुंच जाएगा एंव कोशिश करेंगे कि इछावर स्थित काउंटर ब्रिजिशनगर स्थनांतरित हो जाए।
ग्रामीण बताते हैं कि बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा ब्रिजिशनगर को आरंभ हुए करीब 28 वर्ष हो गए हैं और इसके एटीएम को इछावर मे खुले करीब 7 वर्ष लेकिन बैंक ग्रामीणों को वह सुविधा मुहैया नहीं करा पा रहा है जिसकी बेहद आवश्यकता महसूस की जाती है। इस बैंक से ब्रिजिशनगर के 36 गांव के करीब 15 हज़ार लोग संबद्ध हैं जो रोज परेशान हो रहे हैं। बताया जाता है कि बैंक के एक लापरवाह अधिकारी ने इछावर मे मकान मालिक से जो किराए का इकरारनामा तैयार किया था वही एटीएम के स्थानांतरण मे परेशानी का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है।
ब्रिजिशनगर के ग्रामीणों का कहना है कि या तो बैंक आफ महाराष्ट्र का एटीएम काउंटर ब्रिजिशनगर मे स्थापित किया जाए या इछावर स्थित उक्त बैंक के एटीएम काउंटर को सील किया जाए।
-----
यह बोले ग्रामीण
इस पूरी समस्या से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए एसडीएम आदित्य जैन ने कहा की मैं उच्चाधिकारी को अवगत कराऊंगा।

Post A Comment: