संयुक्त संचालक स्वास्थ्य पहुंचे इछावर अस्पताल, किया निरीक्षण और कहा- कोई खामी नहीं
इछावर, 30 जुलाई 2019 एमपी मीडिया पाइंट
मंगलवार को संयुक्त संचालक स्वास्थ्य राजेश कठहल इछावर अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। एक-एक कक्ष के हालातों को नजदीकी से जाना। मरीजों से रुबरु हुए। खुलकर चर्चा की। अस्पताल की कुछ कमी पर चिंता भी जाहिर की लेकिन बावजूद सबके इछावर अस्पताल एवं उसकी व्यवस्था देख खुदको तारीफ़ करने से रोक नहीं पाए।
संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य विभाग राजेश कठहल
स्टाफ की कमी को नजदीक से महसूस किया। कहा कि इछावर अस्पताल की यह कमी अब शीघ्र दूर होगी और अस्पताल के किसी भी कर्मचारी के प्रति अभद्र व्यवहार निंदनीय है। नर्स से अभद्र व्यवहार के विषय मे कलेक्टर से चर्चा की जाएगी।

Post A Comment: