समय सीमा बैठक सम्पन्न
कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सीहोर 08 जुलाई,2019
एमपी मीडिया पाइंट
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अजय गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अरुण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर विनोद कुमार चतुर्वेदी सहित समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित समय सीमा पत्रों की समीक्षा की गई। समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे लंबित समय सीमा प्रकरणों का तत्काल निराकरण करें एवं उसका प्रतिवेदन आगामी समय-सीमा बैठक के पूर्व प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतें भी समस्त विभागों में बड़ी संख्या में लंबित हैं। कलेक्टर द्वारा समस्त विभाग प्रमुख को सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण तत्काल किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाक स्तर अधिकारी एल-1 पर ही समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करें।
बैठक में सभी को जानकारी दी गई कि 9 जुलाई से प्रदेश में जन-अधिकार कार्यक्रम प्रारंभ होने जा रहा है जिसमें आमजनों की समस्याएं मुख्यमंत्री द्वारा सुनी जाएंगी। प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री सभी जिलों की समस्याओं की समीक्षा इस कार्यक्रम के तहत करेंगे। कलेक्टर ने इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन-अधिकार कार्यक्रम को प्राथमिकता देते हुए आमजनों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का प्रयास करें।
कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित अशासकीय विद्यालयों के प्रमुखों एवं मैजिक-ऑटो चालकों की संयुक्त बैठक अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में बुलाएं।
------------
जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
जनसंख्या स्थिरता माह, कुष्ठ रोगी खोज अभियान तथा राष्ट्रीय
कृमि मुक्ति दिवस पर हुई चर्चा
सीहोर 08 जुलाई,2019
कलेक्टर श्री अजय गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसंख्या स्थिरता माह 11 जुलाई से 11 अगस्त, कुष्ठ खोज अभियान 01 अगस्त से 20 अगस्त तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 08 अगस्त की सूक्ष्म कार्ययोजना तथा तीनों ही अभियान की शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला परिवार कल्याण एवं कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ. आनंद शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एम.चंदेल, डीपीसी अनिल श्रीवास्तव सहित महिला बाल विकास, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, नर्सिंग होम संघ के अध्यक्ष एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर अजय गुप्ता ने निर्देशित किया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए जिले के सभी प्रायवेट स्कूलों के प्राचार्य अथवा संस्था के संचालकों की कार्यशाला आयोजित कर उन्हें कृमि मुक्ति दिवस की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही साथ निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए समझाईश दी जाए। ज्ञात हो कि कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 1 से 19 वर्ष के 5 लाख 55 हजार 17 बच्वों को एल्बेंडाजॉल की टेबलेट सभी स्कूलों, मदरसों में तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर खिलाई जाएगी।
जिले में 11 जुलाई 11 अगस्त तक जनसंख्या स्थितरता माह का आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत परिवार कल्याण कार्यक्रम का लक्ष्य पूरा करने के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर परिवार विकास मेलों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत क्रियाशील महिला समूहों को लक्षित करते हुए उनके माध्यम से भी परिवार कल्याण कार्यक्रम से संबंधित जनजागरूकता अभियान संचालित करते हुए उन्हें जागरूक किया जाए। इसके लिए एएनएम तथा आशा कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से प्रशिक्षित किए जाने के निर्देश दिए गए।
01 अगस्त से 20 अगस्त तक जिले में कुष्ठ रोग खोज अभियान संचालित किया जाएगा जिसके संबंध में कलेक्टर के समक्ष जिला कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ.आनंद शर्मा ने अभियान की जानकारी प्रस्तुत करते हुए कहा कि मरीजों की शत प्रतिशत स्क्रीनिंग, खोजे गए समस्त संभावित रोगियों का परीक्षण कर कुष्ठ रोग पाए जाने पर उपचार प्रदाय किया जाएगा। अभियान में मोबाइल दल, सहयोगी विभागों के माध्यम से जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
---------------
जिला स्तरीय बस स्टेण्ड संचालन एवं व्यवस्थापन के
संबंध में बैठक संपन्न
सीहोर 08 जुलाई,2019
जिला स्तरीय बस स्टेण्ड व्यवस्थापन एवं संचालन समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अजय गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बस स्टेण्ड सुचारु रूप से संचालन किये जाने के संबंध में बस एवं टैक्सी संचालकों, नगरपालिका के अधिकारियों, आरटीओ आदि की उपस्थिति में चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि सीहोर बस स्टेण्ड पर हाईमास्क लैंप लगवाया जाए जिससे यात्रियों को रात्रि में परेशानी न हो। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी के अलावा यूनियन की ओर से एक सफाई कर्मचारी अतिआवश्यक सेवाओं के तहत नियुक्त करें ताकि वह समय-समय पर बस स्टेण्ड की सफाई का कार्य कर सके। जिले में टैक्सी संचालकों द्वारा बस स्टेण्ड पर यात्री प्रतीक्षालय की मांग की गई थी जिस पर कलेक्टर द्वारा जल्द ही यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराये जाने का आश्वासन दिया।
सीहोर बस स्टेण्ड स्थित रैन बसेरा में दीनदयाल रसोई योजना अन्तर्गत आर्थिक रुप से कमजोर, बेसहारा एवं यात्रियों को 5 रुपये में प्रत्येक व्यक्ति के मान से दिये जाने वाला भोजन पुन: प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा अपर कलेक्टर को निर्देशित किया कि बस ऑपरेटर यूनियन एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से संपर्क कर यह व्यवस्था पुन: प्रारंभ किये जाने में सहयोग प्राप्त करें।
-----------
विकासखंड स्तर पर सुरक्षा जवानों की
स्थाई भर्ती की प्रक्रिया आज से शुरु
सीहोर 08 जुलाई,2019
जिला रोजगार अधिकारी श्री श्याम कुमार धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस सिक्युरिटी एंड इंटेलिजेन्स सर्विसेस इंडिया लिमिटेड नीमच और भारतीय सुरक्षा परिषद नई दिल्ली की ओर से सुरक्षा जवानों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। पंजीयन कार्यक्रम में जिले के ऐसे युवक निकी आयु 20 से 35 वर्ष ऊंचाई 168 सेमी हो एवं शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल उत्तीर्ण हो शामिल हो सकते हैं। जिले में 9 जुलाई को जनपद पंचायत नसरुल्लागंज में 10 जुलाई को जनपद पंचायत बुदनी में, 11 जुलाई को जनपद पंचायत इछावर में, 12 जुलाई को जनपद पंचायत आष्टा में एवं 13 जुलाई को जनपद पंचायत सीहोर में प्रात:10:30 बजे से 4 बजे तक भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी।
--------------
वृक्षारोपण कार्यक्रम के संबंध में बैठक संपन्न
सीहोर 08 जुलाई,2019
जिले को हरा-भरा करने के उद्देश्य से सघन रुप से वृक्षारोपण किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री अजय गुप्ता के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि वृक्षारोपण राष्ट्रीय/राज्य राजमार्ग के दोनों तरफ, पहाड़ियां, झील, तालाब की मेढ़ों पर, कृषकों के खेतों/खलिहानों में, शहरों में स्थित पार्कों में, ग्रामवासी/शहरवासियों के घरों में, खनिज की बंद खदानों के आसपास, औद्योगिक क्षेत्रों में, शासकीय संस्थानों में, स्कूल महाविद्यालय तकनीकी संस्थानों में, हाउसिंह बोर्ड की कालोनियोंख् पीडब्ल्यूडी एवं प्रधानमंत्री सड़क के दोनों तरफ सहित अन्य स्थाना जहां वृक्षारोपण किया जा सकता है।
बैठक के दौरान विभागवार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया जिसमें वन विभाग को 8 लाख 60 हजार 748, वन विकास निगम को 20 लाख 2 हजार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 28 हजार 400, कृषि महाविद्यालय को 600, चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को 160, जल संसाधन विभाग को 3 हजार 380, उद्यानिकी विभाग को 73 हजार पौधे रोपित किये जाएंगे।
श्री विश्वकर्मा ने निर्देशित किया कि वृक्षारोपण के लिये दिए गए लक्ष्य के अनुरूप कार्य योजना बनाकर शीघ्र ही जिला पंचायत कार्यालय को भिजवाएं, जिससे वृक्षारोपण का कार्य प्रारंभ किया जा सके साथ ही इस कार्य में कृषकों एवं आमजन की सहभागिता की सहभागिता सुनिचित कराये, जिससे लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सके और कृषक एवं आम जन भी इसका लाभ उठा सकें।
------------
अमानक स्तर पर पाए गए बीज का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित
सीहोर 08 जुलाई,2019
जांच में बीज का नमूना अमानक पाए जाने पर उसके क्रय-विक्रय, भंडारण और स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस सिलसिले में किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक ने आदेश जारी कर दिया है। बीज (नियंत्रण) आदेश 1983 के तहत प्रेम कृषि सेवा केन्द्र नसरुल्लागंज, ज्योति प्राथ.बीज उत्पादक प्रक्रिया एवं विपणन समिति आमाझिर एवं मप्र राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम बीज प्रक्रिया केन्द्र रेहटी द्वारा का नमूना सोयाबन गुण नियंत्रण प्रयोगशाला उज्जैन भेजे गये थे। बीज के अमानक पाए जाने पर इसके क्रय-विक्रय, भण्डारण और स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से जिले में रोक लगा दी गई है।
---------------
जिले में अब तक 288.2 मि.मी. औसत वर्षा
सीहोर 08 जुलाई,2019
जिले में आज 08 जुलाई,2019 की प्रात:8 बजे समाप्त पिछले चौबीस घन्टों में 19.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसे मिलाकर 1 जून से अभी तक जिले में 288.2 मि.मी औसत बारिश रिकार्ड की जा चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 293.7 मिलीमीटर औसत वर्षा आंकी गई थी। अधीक्षक, भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घन्टों में सीहोर में 14.2, श्यामपुर में 47, आष्टा में 54, इछावर में 21, नसरुल्लागंज में 11, बुधनी में 3 तथा रेहटी में 8.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक जिले में अभी तक सीहोर में 246.9, श्यामपुर में 256, आष्टा में 331, जावर में 170, इछावर में 334, नसरूल्लागंज में 409, बुधनी में 234 तथा रेहटी में 327.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इस अवधि में गत वर्ष सीहोर में 541.3, श्यामपुर में 304, आष्टा में 246, जावर में 240, इछावर में 356, नसरूल्लागंज में 146.2, बुधनी में 218 तथा रेहटी में 268 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी।

Post A Comment: