लूट के आरोपी गिरफ्तार


छिपते-छिपाते रहे लेकिन धरा गए लूट के आरोपी,

इछावर पुलिस की बड़ी सफलता

इछावर,10 अगस्त 2019                              एमपी मीडिया पाइंट

गत 8 अगस्त को स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड शाखा इछावर के फील्ड ऑफिसर जितेंद्र पिता हरिप्रसाद सारण निवासी पिपलानी थाना कन्नौज जिला देवास हाल मुकाम  शिवाजी कॉलोनी इछावर ने ग्राम खेरी पहुंचकर ग्राम में बने स्वतंत्र माइक्रोफिन कंपनी के समूह से लोन की किस्त राशि 52,100 ₹ कलेक्शन किए
कलेक्शन के कुल रुपए एक कंपनी का मोबाइल स्वयं का मोबाइल तथा कंपनी डिमांड शीट एवं मथुरा डिवाइस तथा स्वयं का आईडी कार्ड कंपनी के काले रंग के बैग में रखकर खेरी से इछावर आ रहे थे!  तभी निपानिया सिक्का के पास बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल से अरमान निवासी खेरी एवं उसके साथ एक अन्य लड़का पीछे पीछे आए और पीछे से ही अरमान के साथ बैठे लड़के ने फील्ड ऑफिसर जितेंद्र सारण को राड से सिर पर मारा बताया जाता है कि जितेन्द्र के सिर पर लगे हेलमेट के दो टुकड़े हो गए थे।

   यह कहते हैं इछावर थाना टीआई अरविंद कुमरे


पुलिस ने पीछा किया और पता चला कि उक्त आरोपी सेवनिया गांव मे हैं, खोजा तो नहीं मिले,फिर पता चला यह इछावर के पान चौराहे पर हैं लेकिन वहां भी नहीं मिले, अंतिम लोकेशन दीवड़िया रोड स्थित श्मशान घाट की मिली लेकिन वहां भी नहीं पकड़ा पाए। आखिरकार पुलिस ने अपने स्तर पर प्रयास करते हुए लूट के आरोपियों को खोज निकाला।

जानकारी अनुसार जितेंद्र सारण के गिरने पर दोनों आरोपी रुपए मोबाइल एवं अन्य सामान से भरा बैग छीनकर भाग गए थे।

फरियादी जितेंद्र सारण की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 274/19 धारा 394
भादवी का पंजीबद्ध किया गया!

 गंभीर प्रकार की घटना होने पर पुलिस अधीक्षक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए ,तत्काल इछावर थाना प्रभारी  अरविन्द कुमरे के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ हेतु दो टीम गठित की जिसमें घनश्याम वर्मा,प्रधान आरक्षक सुरेखा पवार,चरण सिंह,मोतीलाल स्वामी,फैजल,हरभजन सिंह, अर्पणा,देवराज दांगी,विक्रम सिंह,शामिल रहे! ,पुलिस अधीक्षक ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नसरुल्लागंज प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने लगातार मेहनत कर आज दिनांक 10/8/ 2019 को आरोपी अरमान पिता सलीम शाह निवासी खेरी व उसका साथी शईद पिता शरीफ शाह निवासी जामनेर थाना शुजालपुर मंडी को घेराबंदी कर बोरदी टोल टैक्स के पास पकड़ा!

आरोपियों ने पूछताछ पर स्वतंत्र माइक्रोफिन कंपनी शाखा इछावर के फील्ड ऑफिसर जितेंद्र सारण के साथ लोहे की रॉड से हमला कर लूट करना ,बताया आरोपियों से लूट की गई राशि में से ₹46,570 रुपए नगद एवं कंपनी का बैग कंपनी की डिमांड शीट मथरा डिवाइस तथा फील्ड ऑफिसर जितेंद्र सारण का आईडी कार्ड जप्त करने में सफलता प्राप्त की एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया! न्यायालय द्वारा आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड दिया गया!  पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
Share To:

Post A Comment: