पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर कराए पुत्र ने पौधरोपण
इछावर ,एमपी मीडिया पाइंट
इछावर तहसील के ग्राम पालखेड़ी मे मुकेश परमार ने अपने पिता प्रहलादसिंह परमार की प्रथम पुण्यतिथि कुछ इस तरह से मनाई की 27 पौधरोपण करवा दिये।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी समिति सचिव अभय मेहता,इछावर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनारसिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण परमार,भाजपा नेता चंद्रपाल सिंह दरबार,युवा नेता प्रवेश वर्मा उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम इछावर अादित्य जैन,तहसीलदार आरएस मरावी,टीआई अरविंद कुमरे ने भी पौधे रोपे।
इस अवसर पर अभय मेहता ने कहा कि पौधरोपण से जरुरी उनका संरक्षण है। हम अपनी पीड़ितों का इस मार्फत भविष्य संरक्षित कर रहे हैं। हमे अपना नैतिक कर्तव्य मानकर उसका परिपालन करना है।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनारसिंह ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण के लिए जो मानव जीवन के लिए आवश्यक है उसी के संरक्षण के लिये पालखेड़ी गांव मे आयोजित यह कार्यक्रम प्रेरणादायक है।
थाना इछावर टीआई अरविंद कुमरे ने कहा कि पौधरोपण के सांथ जरुरी है कि हमे जब भी समय मिले उसकी देखरेख करें। समाजसेवी चंद्रपालसिंह दरबार,तुलसीराम परमार,मुकेश परमार आदि ने भी संबोधित कर पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के विषय मे विस्तार से विचार व्यक्त किए।

Post A Comment: