किसानों के सम्मान मे हुआ आंदोलन इछावर के मैदान मे,पूर्व राजस्व मंत्री एवं इछावर विधायक करणसिंह वर्मा ने कहा-कमलनाथ सरकार फेल,किसानों को नहीं मिल रहा उनका हक,हरतरफ से किसान हैं परेशान, वर्तमान मे हुई खरीफ फसल का तुरंत सर्वे कराते हुए किसानों को मिले तुंरत मुआवजा 



इछावर , एमपी मीडिया पाइंट 

गुरुवार को इछावर मे किसानों ने धरना प्रदर्शन किया, पूर्व राजस्व मंत्री एवं इछावर विधायक करणसिंह वर्मा के नेतृत्व मे किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।  

विधायक करणसिंह वर्मा ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। वर्मा ने कहा कि क्या मध्यप्रदेश मे केवल छिंदवाड़ा ही है जो सरकार की आंखों का नूर बना हुआ है। अन्य जिले के वासियों की क्या कोई समस्या नहीं या उन्हें विकास नहीं चाहिए।
प्रदेश सरकार हर मामलों मे फेल है। किसानों के कर्ज़माफी को लेकर वर्मा ने कहा कि कहीं कोई कर्जमाफी नहीं हुई अलबत्ता किसान और भी कर्जतले दबे जा रहे हैं। प्रदेश का किसान खुद को असुरक्षित महसूस करने लगा है। हरतरफ से किसान घिरा हुआ है। न ऋण माफी,न मुआवजा,न योजनाओं का लाभ मिल रहा बल्कि किसानों को भारीभरकम राशि के विद्युत बिल अलग थमाए जा रहे हैं।
अनगिनत गांवों के किसानों की लाईट तक काट दी गई है। इछावर सहित प्रदेश के लाखों अन्नदाता अपने हक मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं।
हम विपक्ष मे भले ही हैं लेकिन किसानों की हक की लड़ाई के लिए हरदम खड़े हैं।
भाजपा किसानों के सांथ अन्याय हरगिज़ बरदाश्त नहीं करेगी।
वर्मा ने कहा कि संविधान के नियमानुसार कार्य होना चाहिए और सभी किसानों को उनका तुरंत अधिकार मिलना चाहिए अन्यथा हम प्रदेश स्तर पर सरकार को घेरने की तैयारी मे हैं। हम देश के महान आंदोलनकारियों की नीति पर चलने वाले लोग हैं। 
कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू नागर,जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना,कैलाश चंद्रवंशी दीवड़िया,जनपद अध्यक्ष ओपी वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

इछावर अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष शंकरलाल पटेल,हुकुमसिंह वर्मा,दुर्गाप्रसाद कांकरखेड़ा चंद्रपालसिंह दरबार,प्रवेश वर्मा,प्रेमसिंह वर्मा आदि धरने पर मौजूद थे।
सौंपे गए ज्ञापन मे कहा गया है कि सरकार वर्तमान मे सोयाबीन दाने नहीं बैठने बांझपन की शिकायतकर्ताओं का शीघ्र सर्वे कराते हुए शीघ्र मुआवजा दिलाए।
Share To:

Post A Comment: