आखिर क्यों नही बन रहा है भाऊँखेड़ी अमलाहा मार्ग,
एक दशक से विकास की पोल खोलता है यह मार्ग,
दोनों राजनीतिक दल के कर्ता -धर्ता भी कुछ नहीं कर पाए


राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी
एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर तहसील के ग्राम भाऊँखेड़ी-अमलाह मार्ग पिछले एक दशक से चर्चा का विषय बना हुआ है कई वर्षों से लोग उम्मीद लगाये बैठे थे कि भाऊँखेड़ी-अमलाह मार्ग बनेगा,मगर अब लोगो ने इस मार्ग के बनने की उम्मीदें लगभग छोड़ दी है क्योंकि पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने खराब रोड को लेकर जहाँ एक बार अमलाहा से भाऊखेड़ी तक पद यात्रा की तो उसी रोड़ की दुर्दशा से अवगत कराने के लिए पिछले साल जुलाई के माह में रोड पर नाव चलाकर सरकार का ध्यान भी इस ओर आकर्षित किया था मगर उसका कोई फायदा नही हुआ आज रोड़ के हालात इतने खराब हो गए है की इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है बस मालिको ने अपनी बसों की सेवाएं बन्द कर दी है।बस अब लोग यही पूछते है कि आखिर रोड कब बनेंगी यह सबसे बड़ा सवाल है और इस खबर को लेकर संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी का रटा-रटाया कथन लिखने से भी कोई मतलब नहीं।

                    जरा देखें हकीकत 
Share To:

Post A Comment: