निखिल राठौर निवासी सीहोर
खुशी मे छिपकर आया हमेशा का दर्द,
मिनी पचमढ़ी कहे जाने वाले कालिया देव कुंड मे डूबने से नौजवान की मौत,
सीप नदी मे बह गया युवक,
फ्रेंडशिप डे पर सीहोर के 9 दोस्त मनाने आए थे पिकनिक,
झरने के सामने लगी होती सुरक्षा जाली तो नहीं होता हादसा,
मामला रविवार करीब 4 बजे का,
रेस्क्यू आपरेशन जारी 18 घंटे बाद भी जारी,
रात मे कुछ घंटे रुका था आपरेशन,
रेस्क्यू आपरेशन जारी लेकिन निखिल का अता-पता सोमवार 9:30 बजे तक भी नहीं,
इछावर थाना टीआई अरविंद कुमरे का कहना- अब शुरु होगा आपरेशन नादान घाट नीचे जामुनभढ़क इलाके मे,
संभवतः कुछ घंटे मे परिणाम सामने आ जाएगा,
अलग से पुलिस ने पूछताछ भी शुरु की है,
कुछ लोगों को तलब किया है जिसमें निखिल के दोस्त भी शामिल बताए जा रहे हैं।
इछावर, एमपी मीडिया टीम
24 घंटे से नदी मे डूबे सीहोर निवासी नवयुवक निखिल राठौर को खोजने अब 9 सदस्यीय उत्तरप्रदेश का बचाव दल कालियादेव पहुंचा है। नए सिरे से रेस्क्यू आपरेशन की शुरुआत प्रशासन द्वारा की गई है। इस पूरे घटनाक्रम से एमपी मीडिया पाइंट की टीम लगातार अपडेट है। हरपल की जानकारी आपतक पहुंचाने का फर्ज निभा रही है जु़ड़े रहिए हम से।
प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन का रुख मोड़ दिया है बावजूद इसके फिलहाल कोई सफलता हांसिल नहीं हो पाई। निखिल को नदी मे डूबे तकरीबन 25 घंटे हो चुके हैं।
दरअसल इछावर का मशहूर पर्यटन स्थल कालियादेव जहां दूर-दूर से सैलानी आते हैं और जब अगस्त-सितंबर का महिना होता है तो यहां भीड़ भी अच्छी-खासी होती है।
इत्तफ़ाक से 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे था और रविवार भी। युवाओं की भीड़ सीप नदी की कलकल धाराओं मे खुशियां ढूंढने कालियादेव पहुंची थीं।
सीहोर के 9 युवक भी अपने स्तर पर प्राकृतिक सौन्दर्य का लुत्फ उठा रहे थे लेकिन पता भी नहीं था की इस खुशी मे जिंदगीभर का गम भी छिपा है।
सीहोर निवासी निखिल राठौर अपने नौ मित्रों के सांथ विभिन्न वाहनों से कालियादेव पहुंचा था। काल के गाल मे समाने का किसी को अहसास तक ना था।
सीप नदी का झरना निखिल को अपने सांथ ले गया जिसका पिछले 18 घंटो से कोई अता-पता नहीं है।
परिजनों के रो-रोकर बुरे हाल हैं। सूत्रों के मुताबिक़ कैशव राजपूत,हितक कुमार,रवि राजपूत,विशाल वर्मा, रवि दांगी आदि दोस्त निखिल के सांथ हादसे के समय मौके पर मौजूद थे। बताया जाता है कि निखिल का पैर कजी के कारण फिसला और असंतुलित हो नदी के तेज बहाव मे जा निकला।
अभी तक नहीं मिला निखिल, सुबह सोमवार सुबह 11:30 बजे
सोमवार सुबह 9:30 बजे जारी रेस्क्यू आपरेशन







Post A Comment: