मिलावट खोरों को फांसी की सजा दी जाए - शाही इमाम इछावर
ईदुल अज़हा का कुर्बानी त्यौहार तीन दिन चलेगा
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
मुस्लिम समाज ने आज ईदुल अज़हा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। ईद की मुख्य नमाज सीहोर रोड स्थित ईदगाह पर हुई। इसके अलावा शहर की तमाम मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह पर ईद की मुख्य नमाज पढ़ाने से पहले शाही इमाम इछावर एस मोहम्मद साहब ने कहा कि इशरत अली ने अपनी तकरीर में कहा कि कानून में किसी भी गुनाह के लिए सजा है, फांसी और उम्रकैद तक की सजा दी जाती है। अफसोस है कि हुकूमत ऐसे कानून बनाती जा रही है जिसकी जरुरत नहीं है।जैसे तीन तलाक कानून। मगर मिलावट खोर जो देश की जनता को स्लो पाइजन देकर मार रहे है उनके लिए कोई कठोर सजा नहीं है। मैं हुकूमत से गुजारिश करता हूं ऐसे मिलावट खोरों को उम्र कैद या फांसी की सजा दी जाने का कानून बनाया जाए, जो चंद रुपयों की खातिर लोगों को जहर खिला रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रदेश कांग्रेस सचिव अभय मेहता, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनारसिंह ठाकुर,पार्षद सादिक मेव,सुनील चांडक ने गले मिलकर सबको गंगा-जमुनी तहज़ीब की याद दिलाई वहीं अस्पताल के सामने भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सुराना, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा 'भूरा' आदि ने ईदगाह से लोटते मुस्लिमों का तहदिल से स्वागत किया।
ईद के मुबारक मौके पर प्रशासन भी सतर्क रहा। इछावर थाना टीआइ अरविंद कुमरे अपनी टीम के सांथ सतत निगाह रखते दिखाई दिये और प्रशासन ने भी ईद के त्यौहार को पूरी शिद्दत के सांथ आदान-प्रदान किया।
ईद के यह कुर्बानी का यह त्यौहार इछावर क्षेत्र मे अगले तीन दिन तक लगातार मनाया जाता रहेगा।


Post A Comment: